उपनाम: मध्य प्रदेश क्राइम
सतना गैंगरेप मामला: पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी ढेर, दो फरार
मध्य प्रदेश के सतना में देवांगना घाटी गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं।
पन्ना में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने पूर्व पति के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
मध्य प्रदेश के पन्ना में करीब एक साल पहले हुए चर्चित हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके पूर्व पति को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।
गुना में रिश्तों का सौदा: गर्भवती पत्नी को मायके वालों ने 8 लाख रुपये में बेचा, रोता हुआ एसपी ऑफिस पहुंचा लाचार पति
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 'झगड़ा' और 'अंटा-शंटा' कुप्रथा की आड़ में एक ससुर ने अपनी ही गर्भवती बेटी को 8 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
छतरपुर में अपहरण और डकैती का पर्दाफाश, 4 आरोपी सलाखों के पीछे
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ओड़िशा निवासी के अपहरण और डकैती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
कटनी में बुजुर्ग से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला
मध्य प्रदेश के कटनी में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने महज 20 दिनों में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है।
मंदिर परिसर में शराब पर रोका तो चौकीदार ने बरसाए 31 डंडे, गुरुद्वारे तक भागते रहे बुजुर्ग सेवादार; CCTV में कैद हुई दरिंदगी
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर चौकीदार ने 70 वर्षीय सेवादार कैलाश मोदी पर 31 बार डंडे बरसाकर उनकी हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रेप की FIR दर्ज न होते देख विवाहिता ने थाने के बाहर खाई चूहा मार दवा, फिर लौटी अंदर
ग्वालियर के मुरार थाने में दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची विवाहिता से जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही गई, तो उसने थाने के बाहर जाकर चूहा मार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
दतिया में नकली अफसर का खौफनाक खेल: चाचा-भतीजे से वसूले 1 करोड़ से ज्यादा, साजिश के पीछे निकला पुराना परिचित
दतिया में एक शख्स ने नकली पुलिस वर्दी पहनकर खुद को बड़ा अधिकारी बताया और एक प्रतिष्ठित सर्राफा परिवार के चाचा-भतीजे से कुल 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस पूरी साजिश की पटकथा परिवार के एक पुराने परिचित रिटायर्ड प्रोफेसर ने लिखी थी।
उमरिया: 1000 रुपये की उधारी पर 10 साल के मासूम का अपहरण, 5000 की फिरौती मांगने वाला बुआ का बेटा गिरफ्तार
उमरिया के बलवई गांव में मात्र एक हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार के 10 साल के बेटे को अगवा कर 5000 रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
प्रेम संबंध बना जानलेवा! महिला हत्याकांड का बड़ा खुलासा, प्रेमी के साथ पिता और भाई भी सलाखों के पीछे
बालाघाट के बैहर में निर्माणाधीन मकान में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शादी के दबाव से नाराज प्रेमी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर 35 वर्षीय महिला की धारदार कटर से हत्या कर दी थी।
छह घंटे में बदला फैसला: 'पति और बच्चों के साथ ही रहूंगी', डेढ़ साल से प्रेमी संग रह रही थी महिला
ग्वालियर में डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही महिला ने हाईकोर्ट में पति के साथ रहने से इनकार किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पुलिस के सामने बयान पलटते हुए पति और तीनों बच्चों के साथ लौटने की इच्छा जता दी।
ट्रक में ऊपर कुरकुरे और नीचे छिपा अवैध कफ सिरप, STF ने तोड़ा रैकेट, अब तक 15 गिरफ्तार
भोपाल में अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार पर STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत 5 लोगों को दबोचा है. आरोपी ट्रकों में ऊपर कुरकुरे के पैकेट रखकर नीचे छिपाकर सिरप की खेप ले जाते थे.
सीधी: घर की पुताई करने आए दो मजदूरों ने महिला से किया दुष्कर्म, नगदी छीनकर भागे
सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में मकान की पुताई करने आए दो श्रमिकों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और नगदी छीनने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर में फर्जी पुलिसकर्मी बने दो बदमाश, चलती एक्टिवा रुकवाकर कारोबारी से लूट ले गए 29.61 लाख रुपये
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 22 वर्षीय कारोबारी मुकुल अग्रवाल को रोका और 29 लाख 61 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पत्नी प्रेमी संग छोड़ गई घर, टूटकर मोबाइल टावर पर जा बैठा युवक, तीन घंटे बाद ऐसे उतरा नीचे
जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक 35 वर्षीय युवक दोपहर की कड़ी धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरा।