उपनाम: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा नया धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर होगी सख्त कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार ने धर्म स्वतंत्रता कानून को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जो 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा। इस नए कानून के तहत जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं।
नागपुर में पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी, घर लौटे थे ड्यूटी से और फिर पत्नी ने देखा खौफनाक मंजर
नागपुर में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र में देश-विरोधी पोस्ट पर ATS का बड़ा एक्शन, 5 संदिग्ध हिरासत में
सोशल मीडिया पर भड़काऊ और देश-विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में महाराष्ट्र एटीएस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में इजाफा, 11 अगस्त से ग्राहकों को देना होगा 2 रुपये अधिक दाम
महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जिसके बाद गाय का दूध अब 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई दरें 11 अगस्त से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएंगी।
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह रोक, अब पकड़े जाने पर होगी जेल
महाराष्ट्र सरकार ने नकली या नॉन-डेयरी पनीर के कारोबार पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब राज्य में इसे बनाने या बेचने वालों को जेल और भारी आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा।
पुणे में दिल दहला देने वाली घटना, आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट में परिवार ने वित्तीय दिक्कतों का हवाला दिया है और किसी को भी जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
महाराष्ट्र: 8 हफ्ते में भारतीय गिद्ध ने भरी 1600 किलोमीटर की उड़ान, वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि
महाराष्ट्र में संरक्षण कार्यक्रम के तहत छोड़े गए एक भारतीय गिद्ध ने 56 दिनों में 1,600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जंगल में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है।
होटल के लाइसेंस रद्द करने पर बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी: 'हम भारत में हैं, मक्खियों को लेकर व्यावहारिक बनें'
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा होटलों के लाइसेंस निलंबन को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने अधिकारियों से यथार्थवादी और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र: शक के चलते पार्टनर की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या, कार में शव ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पार्टनर की हत्या कर दी और शव को गाड़ी में भरकर ठाणे ले गया, जहाँ पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
महाराष्ट्र: NEET में कम अंक आने से दुखी छात्रा ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में NEET परीक्षा में असंतोषजनक परिणाम मिलने से परेशान होकर एक छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश है और मामले की जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र के नाशिक में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, चार बार महसूस की गई हलचल, लोगों में दहशत
महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के चार झटके महसूस किए गए, जिनकी अधिकतम तीव्रता 3.6 मापी गई है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने घरों से बाहर निकल आए।
आज का मौसम: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण
भारत में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में भारी बारिश, बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है।
छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, महाराष्ट्र में 90 जगहों पर हुआ विरोध
महाराष्ट्र में प्रदर्शनरत छात्रों को मादक पदार्थों के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को सेवा से निलंबित कर दिया गया है, जबकि राज्य में इस मुद्दे को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं।
महाराष्ट्र: साईं मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने की पूजा, CCTV फुटेज देखकर लोग हैरान
वाशिम के एक मंदिर में चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने दानपेटी पर हाथ साफ करने से पहले साईं बाबा के दर्शन किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाशिक: मंगेतर को फोन कर दी हत्या की जानकारी, फिर प्रेमी ने खुद को भी खत्म किया
महाराष्ट्र के नाशिक में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा ली। वारदात से पहले उसने युवती के मंगेतर को फोन पर इस पूरी घटना की जानकारी दी थी।