उपनाम: महाराष्ट्र समाचार
महाराष्ट्र में ‘डीजे लावणी’ के नाम पर अश्लीलता पर कसेगा शिकंजा, बिना योग्यता प्रमाण पत्र के नहीं होंगे कार्यक्रम
महाराष्ट्र सरकार ने पारंपरिक लोककला की आड़ में परोसी जा रही अश्लीलता को रोकने के लिए 'डीजे लावणी' शो के नियमों को सख्त कर दिया है, जिसके तहत अब सूटेबिलिटी सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।
मुंबई में हंगामा: गणपति बप्पा की प्रतिमा ला रहे श्रद्धालुओं पर फेंके गए अंडे, इलाके में तनाव के बाद जांच में जुटी पुलिस
मुंबई में ‘माझगांवचा मोरया’ गणपति के आगमन जुलूस के दौरान एक इमारत से अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
महाराष्ट्र: खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे चार लोग
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में विजिबिलिटी कम होने के कारण एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर को झील के पास सुरक्षित उतरना पड़ा। इस घटना में सभी चार यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्रपति संभाजीनगर दर्दनाक हादसा: कुणाल चंदगुडे मामले में आईफोन वाली बात निकली अफवाह, पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पहाड़ी से गिरने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस त्रासदी के पीछे आईफोन की कोई भूमिका नहीं थी, बल्कि परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव और आपसी कलह से जूझ र...
महाराष्ट्र में 'सुपर सीएम' बने देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों के फैसलों को बदलने और रद्द करने का मिला विशेषाधिकार
महाराष्ट्र सरकार ने शासन कार्यपद्धति नियम, 2026 को लागू कर दिया है, जिससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विभागीय मंत्रियों के निर्णयों की समीक्षा करने और उन्हें बदलने का सीधा अधिकार मिल गया है।
एनसीपी विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर जीशान अख्तर का ऑडियो आया सामने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जीशान सिद्दीकी को फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गढ़चिरौली के आश्रम हॉस्टल में जहरीले सांप का तांडव, सोते समय 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत से हड़कंप
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आश्रमशाला छात्रावास के कमरे में घुसे जहरीले सांप ने सो रही बच्चियों को अपना शिकार बनाया, जिसमें तीन छात्राओं की मौत हो गई और कई की हालत गंभीर है।
महाराष्ट्र में बड़ा एक्शन, कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले 114 प्रकाशनों पर लगी रोक
महाराष्ट्र सरकार ने आतंकवाद और कट्टरपंथी सामग्री को बढ़ावा देने वाले 114 प्रकाशनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इन सामग्रियों को डिजिटल या भौतिक रूप में रखना या प्रसारित करना कानूनन अपराध होगा।
दही हांडी उत्सव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1.60 लाख गोविंदाओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर
महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी उत्सव में हिस्सा लेने वाले गोविंदाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 लाख रुपये तक की बीमा योजना लागू की है। इस पहल का लाभ राज्य भर के करीब 1.60 लाख प्रशिक्षित प्रतिभागियों को मिलेगा।
बॉम्बे हाईकोर्ट की रेजिडेंट डॉक्टर्स को दो टूक: काम नहीं तो वेतन भी नहीं, हड़ताल पर जताई नाराजगी
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की जारी हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि काम न करने की स्थिति में उन्हें वेतन का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने डॉक्टरों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी मरीज की म...
इंस्टाग्राम पर दोस्ती का जाल बिछाकर नाबालिग को बनाया शिकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नागपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को एक किराए के कमरे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
ठाणे-भिवंडी मार्ग पर सड़क के गड्ढों ने ली एक और जान, पति की आंखों के सामने पत्नी को ट्रक ने कुचला
महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की वजह से एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
विरार: 8 महीने की मासूम को मायके ले जाने की जिद पर ससुर ने दिया धक्का, बहू की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के विरार में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां बेटी को साथ ले जाने को लेकर हुई बहस में ससुर ने अपनी बहू को धक्का दे दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
मंत्रालय की कैंटीन में एक भी कीड़ा नहीं मिलने के दावे पर बॉम्बे हाईकोर्ट को हुआ शक, जांच के लिए तुरंत भेजी वकीलों की टीम
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा मंत्रालय की कैंटीन को पूरी तरह कीट-मुक्त बताने के दावे को हास्यास्पद करार दिया है और जांच के लिए वकीलों की विशेष टीम भेजी है।
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोगों के फंसने की आशंका
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है और बचाव कार्य जारी है।