उपनाम: महाराष्ट्र अपराध
अंतरराज्यीय बस चोर गिरफ्तार: नागपुर से चुराई सवा करोड़ की सरकारी बस, खुद ड्राइवर बनकर रास्ते में बैठाईं सवारियां
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शातिर चोर चार्जिंग पर लगी सरकारी बस चोरी कर खुद ही उसे चलाने लगा और रास्ते में सवारियां भी बैठा लीं, जिसे पुलिस ने अमरावती में दबोच लिया।
मुंबई में जहर बांटने वाला फैयाज: पत्नी के छोड़ने से था परेशान, पूरी दुनिया से लेना चाहता था बदला
मोहर्रम के मौके पर जहरीली गोलियां बांटकर लोगों की जान लेने की साजिश रचने वाले फैयाज प्रेमजी के इरादों का खुलासा हुआ है, पुलिस के अनुसार वह मानसिक हताशा और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते इस कृत्य पर उतारू था।
पांच साल पुरानी कत्ल की गुत्थी सुलझी, दोस्तों ने होटल में बुलाकर मार डाला और शव बाइक समेत खाई में फेंका
मुंबई क्राइम ब्रांच ने डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में हुई अशपाक मुलाणी की हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और मोटरसाइकिल को फोंडा घाट की खाई में फेंक दिया था।
थूकने पर टोकना बुजुर्ग को पड़ा भारी, कैब चालक ने की पिटाई; सीएम फडणवीस के दखल के बाद गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क पर थूकने से रोकने पर एक कैब चालक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कल्याण में पत्रकार के बेटे राहुल पर चली गोली, अस्पताल में जिंदगी की जंग; दही गैंग के 4 आरोपी हिरासत में
ठाणे जिले के कल्याण पूर्व के आत्माराम नगर में गुरुवार को हुई फायरिंग में पत्रकार के बेटे राहुल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दही गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र: क्रिकेट खेलते वक्त 12 साल के बेटे की मौत, पिता को हत्या का शक तो ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
जलगांव के रेल गांव में 15 मार्च को क्रिकेट खेलते समय 12 वर्षीय गणेश नवल पाटिल की मौत हो गई थी, पर पिता को हत्या का संदेह था। ढाई महीने बाद पुलिस ने जमीन में दफन शव को बाहर निकालकर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
सांसद कोटे से मकान का लालच पड़ा भारी, ठगों ने उड़ाए 1.12 करोड़ रुपये
मुंबई में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले के सांसद कोटे से MMRDA का मकान दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति समेत छह लोगों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई।