उपनाम: लश्कर-ए-तैयबा
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क पर बड़ी चोट, 3 मददगार गिरफ्तार और IED बरामद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े ओवर ग्राउंड वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है और एक खतरनाक आईईडी भी बरामद की है।
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी संगठन ने कहा- 'माफी मांगो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो'
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) ने एक धमकी भरा पत्र जारी कर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।
लश्कर आतंकी हाफ़िज़ सईद के बेटे तलहा सईद ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की
लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफ़िज़ सईद के बेटे तलहा सईद ने पाकिस्तान के शेखूपुरा में एक सभा के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगला और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के लिए तारीफों के पुल बांधे।
जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठन ने बाहरी मजदूरों को दी धमकी, कहा- दिल्ली के मोहरे बनोगे तो झेलनी होगी गोलियां
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल ने बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बनाते हुए जान से मारने की चेतावनी दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस संगठन को लश्कर-ए-तैयबा का ऑनलाइन मुखौटा बताया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर
बडगाम के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर मारा गया है। इस ऑपरेशन में सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल फोर्सेज ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा को करारा जवाब, ऑपरेशन अशदर में ढेर हुआ पाकिस्तानी कमांडर यासिर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को मार गिराया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन अशदर के तहत की गई, जिससे घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान का भारत के खिलाफ डिजिटल युद्ध बेनकाब, खालिस्तानी आतंकियों और लश्कर का एक ही हैंडलर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की ताजा जांच में खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे खालिस्तानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा की इकाई टीआरएफ एक ही पाकिस्तानी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से संचालित हो रहे हैं।
भारत की सख्त कार्रवाई के बाद दहशत में हाफिज सईद, पाकिस्तान ने ISI के पहरे में किया कैद
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर मंडराते खतरे को देखते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसकी सुरक्षा घेराबंदी और सख्त कर दी है। भारतीय एजेंसियों के आकलन के अनुसार, सईद अब अपने ही घर में नजरबंद जैसा जीवन जीने को मजबूर है।
पाकिस्तान का सच आया सामने, मौलवी का दावा- हाफिज सईद ने कश्मीर में भेजे 10 हजार आतंकी
पाकिस्तानी मौलवी नसीर मदनी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सनसनीखेज दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने कश्मीर में 10 हजार आतंकवादियों को भेजा था। इस खुलासे के बाद एक बार फिर भारत में आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की सीधी संलिप्तता के सबूतो...
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब, पूर्व गृह मंत्री ने हाफिज सईद को अपना 'आका' माना
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने एक सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि वे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के गुलाम हैं। उनके इस शर्मनाक बयान ने एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकवाद के साथ गहरे संबंधों पर वैश्विक स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आतंकी हाफिज सईद का गुलाम होने पर गर्व, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का शर्मनाक बयान
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख राशिद अहमद ने सार्वजनिक मंच से वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद का गुणगान किया है, जिससे पड़ोसी मुल्क की आतंकियों के प्रति सहानुभूति फिर जगजाहिर हो गई है।
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का भारत विरोधी चेहरा उजागर, मंच से आतंकी हाफिज सईद की तारीफ में पढ़े कसीदे
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के साथ मंच साझा करते हुए भारत को धमकी दे रहे हैं।
लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की पौध तैयार करने वाला अदील असलम अब नहीं रहा, दिल का दौरा पड़ने से मौत
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदील असलम की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। असलम पर युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का गंभीर आरोप था।
इस्लामाबाद की मस्जिद में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कारी सईद की रहस्यमयी मौत, CCTV में कैद हुई आखिरी सांस
लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी कारी सईद उर्फ अब्दुल अजीज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद के बाहर अचानक गिरकर मर गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस्लामाबाद की मस्जिद में लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा के एक वरिष्ठ कैडर कारी सईद अब्दुल अजीज की मस्जिद के बाहर रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है।