उपनाम: हड़ताल
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, महंगाई भत्ते पर सहमति के बाद हड़ताल समाप्त
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच महंगाई भत्ते (DA) को लेकर सहमति बन गई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।
हरियाणा में 30 दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल जनता
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 31वां दिन है, जिसके चलते पूरे राज्य की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ठोस लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं और सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।
अंबाला में सफाई व्यवस्था ठप, कूड़ा सड़कों पर फेंकने से मचा हड़कंप
हरियाणा के अंबाला में पिछले 25 दिनों से सफाई कर्मियों का धरना जारी है, जिसके चलते अब कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा है।
पंजाब में 27 अगस्त को 'महा हड़ताल' का ऐलान, ठप रहेगी बस सेवा और स्कूल-कॉलेज
पंजाब में बकाया महंगाई भत्ते को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने 27 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल बुलाई है, जिसका सीधा असर परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, भड़के सफाईकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक सफाई कर्मचारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में स्थानीय सफाईकर्मियों ने काम बंद कर देश की राजधानी में हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट की रेजिडेंट डॉक्टर्स को दो टूक: काम नहीं तो वेतन भी नहीं, हड़ताल पर जताई नाराजगी
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की जारी हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि काम न करने की स्थिति में उन्हें वेतन का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने डॉक्टरों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी मरीज की म...
हुंडई कार प्लांट में रोबोट बनाम इंसान का विवाद, कंपनी को हो सकता है 1290 करोड़ का भारी नुकसान
दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई के कारखाने में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं, जिससे कंपनी को करोड़ों के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
कर्ज के बोझ तले दबीं आशा-उषा कार्यकर्ता: 6000 रुपये के मानदेय में भी कटौती से नाराज, 14 जुलाई से काम बंद करने की चेतावनी
मध्य प्रदेश की करीब 80 हजार आशा और उषा कार्यकर्ता आर्थिक तंगी से परेशान हैं और अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 14 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान का बहिष्कार करेंगी।
हिमाचल प्रदेश में टला हड़ताल का संकट, HRTC कर्मचारियों और सरकार के बीच बनी सहमति
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को सरकार के साथ हुई सफल बातचीत के बाद वापस ले लिया गया है। अधिकांश मांगों पर सहमति बनने के बाद अब चक्का जाम नहीं होगा।
हिमाचल में HRTC हड़ताल का ऐलान, मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी दो टूक चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के बीच सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट कहा है कि काम नहीं करने वाले कर्मचारी चाबियां सौंप दें, जबकि यूनियन अपनी मांगों पर अड़ी हुई है।
हिमाचल प्रदेश: HRTC कर्मियों और पेंशनरों को सरकार ने 3 साल में दिए कितने करोड़ के लाभ? जारी हुए आंकड़े
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने पिछले तीन वर्षों में पेंशनरों और कर्मचारियों को जारी किए गए वित्तीय लाभों का विस्तृत विवरण साझा किया है।
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 24 जून की रात से थम जाएंगे बसों के पहिए
अपनी लंबित मांगों और भत्तों के भुगतान को लेकर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की सरकार के साथ हुई वार्ता विफल रही है, जिसके बाद अब राज्यव्यापी हड़ताल तय मानी जा रही है।
मुंबई के यात्रियों के लिए राहत की खबर, BEST कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
मुंबई में तीन दिनों से जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार से शहर की सड़कों पर बस सेवाएं फिर से सामान्य रूप से बहाल हो जाएंगी।
मुंबई में BEST बसों की हड़ताल का दूसरा दिन, NEET परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 60 बसें
मुंबई में जारी BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने NEET छात्रों की सुविधा के लिए 60 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।
गुरुग्राम में थम सकती है निर्माण की रफ्तार, RMC प्लांट संचालकों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
गुरुग्राम और मानेसर के 100 से अधिक रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट संचालकों ने प्रशासन और प्रदूषण विभाग की सख्ती के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है, जिससे शहर के कई सरकारी और निजी निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है।