उपनाम: हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर में दर्जी की आड़ में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, NIA के इनपुट पर युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों और देश विरोधी कार्यों के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की खुफिया जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
हिमाचल प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम सुक्खू ने विभागों में फेरबदल के दिए संकेत
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार जल्द किया जाएगा और मंत्रियों के मौजूदा विभागों में भी बदलाव किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश: सैंज घाटी में NHPC टनल से रिसाव के बाद मची तबाही, 2 मकान दबे और घरों में घुसा मलबा
कुल्लू जिला के पालचरा गांव में एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना की टनल से अचानक हुए भारी रिसाव के कारण कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर भागकर अपनी जान बचाई।
हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी शक्तिपीठ परिसर में राजस्थान के युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
कांगड़ा के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में एक 36 वर्षीय युवक ने पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे वह 70 प्रतिशत तक झुलस गया है।
लाहौल स्पीति में बड़ा हादसा: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान भारी बर्फबारी, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पवित्र ड्रिलबुरी पहाड़ी की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु सीजन की पहली बर्फबारी की चपेट में आ गए, जिससे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
‘इनके तिलों में तेल नहीं’, कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर समेत अपनी ही पार्टी के चारों सांसदों पर बरसे भाजपा विधायक अनिल शर्मा, मुख्यमंत्री सुक्खू की जमकर की तारीफ
हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने विकास कार्यों में मदद न करने पर अपनी ही पार्टी के चारों सांसदों पर निशाना साधा है और बजट मंजूर करने के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सराहना की है।
किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को बड़ी कामयाबी, बिना खर्च किए मिलेंगे 1200 करोड़ रुपये
हिमाचल प्रदेश को किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना से बड़ी आर्थिक राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने बिना एक भी रुपया खर्च किए हर साल 1200 करोड़ रुपये की कमाई का रास्ता साफ कर लिया है।
हिमाचल में सेब की खेती को तगड़ा झटका, 50 फीसदी से कम उत्पादन से बागवान परेशान
हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब की पैदावार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य की 5500 करोड़ रुपये से अधिक की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
हिमाचल: धर्मशाला के EDM हॉस्टल में आधी रात को पुलिस का छापा, रेव पार्टी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट स्थित एक हॉस्टल में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जहां से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ और 15 लोग मिले हैं।
किशाऊ परियोजना: 6 दशक पुराना जल विवाद सुलझा, दिल्ली-राजस्थान को पानी और हिमाचल-उत्तराखंड को मिलेगी बिजली
उत्तर भारत की महत्वाकांक्षी किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता होने जा रहा है, जिससे लंबे समय से लंबित पानी और बिजली का संकट हल होगा।
ATS System: गाड़ी में जरा सी भी तकनीकी खराबी हुई तो नहीं मिलेगी फिटनेस पासिंग, जानिए क्या है केंद्र सरकार का नया नियम
हिमाचल प्रदेश में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए नया ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर सिस्टम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से अब मशीनों द्वारा वाहनों की तकनीकी बारीकी से जांच की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का असर: 298 लोगों की मौत और 1683 करोड़ का नुकसान, जानें अगले 5 दिन का मौसम
हिमाचल प्रदेश में इस मॉनसून सीजन के दौरान जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है, हालांकि पिछले तीन वर्षों की तुलना में तबाही का स्तर कम रहा है। प्रदेश में मॉनसून अब विदाई की ओर है और अगले 5 दिनों तक मौसम की स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं।
मंडी में काल बना सांप: सोते समय दो मासूम भाई-बहन को डसा, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सर्पदंश का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश: मंडी के बिंगा गांव के खास कचालू को मिली राष्ट्रीय मान्यता, अब किसान को मिलेगी रॉयल्टी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बिंगा गांव की पारंपरिक कचालू फसल को अब राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिल गई है। सरकारी निकाय पीपीवीएफआरए ने इसे स्वाद कचालू के रूप में पंजीकृत कर इसके संरक्षण और किसानों की आर्थिक मजबूती का रास्ता साफ कर दिया है।
चंबा में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, दो टैक्सी चालकों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा टैक्सी चालकों ने अपनी जान गंवा दी। बोलेरो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने के बाद दोनों की मौत हो गई।