उपनाम: गुजरात
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर लगाई रोक
गुजरात सरकार ने राज्य भर में एनालॉग पनीर के निर्माण और उसकी बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
वडोदरा में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आने से युवती की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गुजरात के वडोदरा में सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवती की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारत में पहली बार: वंदे भारत ट्रेन से पहुंचा दिल, सूरत से अहमदाबाद तक हुआ अनोखा ऑर्गन ट्रांसपोर्ट
गुजरात के सूरत में एक ब्रेन डेड मरीज के अंगों ने चार लोगों को नई जिंदगी दी है। इस दौरान पहली बार वंदे भारत ट्रेन के जरिए हृदय को एक शहर से दूसरे शहर भेजकर प्रत्यारोपण किया गया।
देश के कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप, गुजरात में रेड अलर्ट तो इन इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक अगस्त को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। गुजरात समेत कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
देश के 15 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गुजरात और असम में बाढ़ ने मचाई तबाही
भारत में मॉनसून के सक्रिय होने से जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है, जहां कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं असम और गुजरात में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।
बैंक के नाम पर फर्जी शाखा खोलकर ठगी, सर्राफ से 28.60 लाख का सोना लेकर थमाए कोरे कागज
गुजरात के दाहोद में ठगों ने एक नामी निजी बैंक की फर्जी शाखा खोलकर एक सर्राफ को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने 200 ग्राम सोना ऐंठने के बाद रुपयों की जगह कागज से भरा बैग थमा दिया था।
आनंद में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस पर चाकू से हमले के बाद जवाबी कार्रवाई
गुजरात के आनंद जिले में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी सुरेश परमार को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस हिरासत से भागने के दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला किया था।
प्यार के लिए परिवार से तोड़ा रिश्ता, अंत में पति ने ले ली जान: सोनम सुनार की हत्या से सनसनी
गुजरात के गांधीधाम में परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाली 33 वर्षीय सोनम सुनार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सुल्तान जुसब सुमरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स में गुजरात ने मारी बाजी, देश का सबसे पसंदीदा निवेश राज्य बना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को पछाड़ा
नीति आयोग द्वारा जारी देश के पहले 'इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026' में गुजरात 56.6 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा है। इस रैंकिंग में महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
गुजरात के नालिया एयरबेस में दुखद हादसा, 27 वर्षीय जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित नालिया वायुसेना स्टेशन पर तैनात एक कॉर्पोरल ने ड्यूटी के दौरान अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वडोदरा में दोस्त के फ्लैट से मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पूरी रात बेटे को ढूंढते रहे पिता
गुजरात के वडोदरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवक का शव उसके दोस्त के फ्लैट से संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
गुजरात के खेड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, स्कूल जा रहे 11 साल के बच्चे पर गिरा बिजली का खंभा, मौत
गुजरात के खेड़ा जिले में एक 11 साल के छात्र की बिजली का पोल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ की टहनी काटने के दौरान हुई इस लापरवाही के चलते घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
पाटन: 5 हजार के कर्ज और गंदी शर्त न मानने पर महिला को जिंदा जलाया, आरोपी को भी भुगतना पड़ा हश्र
गुजरात के पाटन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सूदखोर ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। महिला ने जब उसकी घिनौनी मांग को ठुकराया, तो उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया, लेकिन मरते-मरते वह आरोपी को भी लपेट ले गई।
सरदार सरोवर परियोजना: 30 साल से चला आ रहा विवाद सुलझा, मध्य प्रदेश को मिली बड़ी राहत
सरदार सरोवर परियोजना को लेकर चार राज्यों के बीच तीन दशकों से चल रहा पुनर्वास व्यय का विवाद अब खत्म हो गया है। इस समझौते के बाद मध्य प्रदेश पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी कम हो गया है।
नर्मदा परियोजना विवाद का अंत: 4 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में बनी सहमति
नर्मदा परियोजना से जुड़े दशकों पुराने विस्थापन और मुआवजे के विवाद को सुलझाने के लिए चार राज्यों ने केंद्र सरकार की मध्यस्थता में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।