उपनाम: गुजरात
गुजरात में अपराधियों की खैर नहीं, पॉक्सो मामलों में बीते 5 साल में 16 को मिली फांसी की सजा
गुजरात सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके तहत पिछले पांच वर्षों में 1,785 पॉक्सो मामलों में सख्त फैसले सुनाए गए हैं।
गांधीनगर: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में कई मजदूर दबे
गांधीनगर के कूड़ासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से हड़कंप मच गया है। घटना में अब तक 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा में Gen-Z से करेंगे सीधी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वडोदरा में युवा पीढ़ी के साथ उनका विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी में बड़ी फूट, अभिजीत दिपके से अलग होकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई CJP-D
हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के भीतर गुटबाजी शुरू हो गई है। मनीष ब्रह्मभट्ट ने पार्टी के फैसलों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अलग होकर कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक नाम से नया संगठन खड़ा कर लिया है।
वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने मारी टक्कर, 6 साल की मासूम की गई जान
गुजरात के वडोदरा में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से छह साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब का तांडव, मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई, दो की हालत गंभीर
गुजरात के भावनगर जिले में मेथनॉल युक्त जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
गुजरात: दुकान में चोरी करने घुसे चोरों को लगा भीड़ का डर, खुद ही डायल कर दिया 112
गुजरात के वलसाड़ में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दुकान में फंसे चोरों ने भीड़ के डर से खुद ही पुलिस को फोन कर मदद मांग ली।
गुजरात: भावनगर में जहरीली शराब का तांडव, 5 लोगों की दर्दनाक मौत और 20 अस्पताल में भर्ती
भावनगर के खरकड़ी गांव में मिलावटी शराब पीने से 5 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 20 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
सावधान! घरों में काम करने वाली नौकरानियों का काला सच, नेपाल तक फैला है चोरी का ये अंतरराज्यीय नेटवर्क
गुजरात के कच्छ जिले में घरेलू कामगार बनकर घरों को लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जहां महिलाएं जानकारी जुटाती थीं और गिरोह के सदस्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
काजू कतली पर चांदी की जगह एल्युमिनियम का वर्क लगाना कानूनी है या अपराध? गुजरात के भानुभाई ने 31 साल तक लड़ी अदालती जंग
काजू कतली पर चांदी के बजाय एल्युमिनियम का वर्क चढ़ाने की वैधता को लेकर गुजरात के मिठाई दुकानदार भानुभाई ने 31 वर्षों तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है, जिसके बाद इस पर फैसला आया है।
गुजरात में हैवानियत: बाइक फिसलने पर मदद के बहाने आए युवकों ने युवती से किया गैंगरेप
गुजरात के उमरगाम से लौट रही 19 वर्षीय युवती के साथ तलासरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
अहमदाबाद में शिक्षकों का कमाल: सब्जी बेचने और घर संभालने वाले 9000 से ज्यादा बच्चों को फिर से स्कूल ले आए
गुजरात के अहमदाबाद में शिक्षा विभाग के बैक टू स्कूल अभियान के तहत शिक्षकों ने अपनी मेहनत से पढ़ाई छोड़ चुके 86 फीसदी बच्चों को वापस कक्षाओं में बैठाया है। भीषण गर्मी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद टीचर्स घर-घर जाकर माता-पिता को समझाने में सफल रहे।
गुजरात में अब डिजिटल हुआ दिव्यांग बस पास, डिजीलॉकर के जरिए मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा
गुजरात सरकार ने दिव्यांग नागरिकों के लिए बस पास को डिजीलॉकर के साथ एकीकृत कर दिया है, जिससे अब वे अपने मोबाइल से ही मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
नकली पनीर और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, हर्ष सांघवी ने टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान
गुजरात सरकार ने राज्य में एनालॉग डेयरी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है और इसे सख्ती से लागू करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
वडोदरा के अस्पताल से पुलिस को गच्चा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
गुजरात के वडोदरा में एक दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला सामने आया है, जहां वह इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला।