उपनाम: फिरोजाबाद
यूपी: उधार चाउमीन न देने पर युवक ने सरेआम लहराया कट्टा, निडर भीड़ ने दबोचकर कर दी धुनाई
उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में उधार चाउमीन न मिलने पर सरेआम तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री: शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजाबाद दौरे पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि साल 2027 में सूबे में सपा की सरकार बनेगी।
फिरोजाबाद का चमत्कारी 'चौरासी घंटा' मंदिर: जहां देवी मां की कृपा से दूर होती हैं बीमारियां और पूरी होती हैं मनोकामनाएं
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्थित प्राचीन चौरासी घंटा मंदिर अपनी अनूठी मान्यताओं और दो सौ साल पुरानी देवी प्रतिमाओं के लिए मशहूर है। इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों को चेचक जैसी गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सावन के रंग में रंगा फिरोजाबाद, हरी चूड़ियों की भारी मांग से व्यापारियों के खिले चेहरे
सावन के महीने से पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांच की चूड़ियों का कारोबार जोर पकड़ चुका है। हरी चूड़ियों की भारी मांग के चलते कारीगर दिन-रात ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं।
फिरोजाबाद के किसान का कमाल: 1 बीघे में 80 हजार की कमाई, जानिए खेती का अनोखा तरीका
फिरोजाबाद के एक प्रगतिशील किसान ने सहफसली खेती अपनाकर मुनाफा दोगुना कर लिया है। बिना किसी रासायनिक खाद के खेती कर वे बंपर पैदावार ले रहे हैं।
मछली पालन में नहीं होगा नुकसान, एयरेशन सिस्टम के लिए सरकार दे रही है सब्सिडी, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार मछली पालकों की आय बढ़ाने और तालाबों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना पर सब्सिडी प्रदान कर रही है।
समूह से जुड़ीं रेनू देवी ने घर से शुरू किया मसाला कारोबार, बनाया अपना ब्रांड और कर रहीं तगड़ी कमाई
फिरोजाबाद के एक गांव की रेनू देवी ने महिला समूह से जुड़कर घर पर मसाले पीसने का काम शुरू किया और आज अपने ब्रांड के सहारे सालभर में लाखों की कमाई कर रही हैं।
खुद कभी थे दिहाड़ी मजदूर, आज बने मसीहा; फिरोजाबाद के कांच उद्योगपति ने भटकते श्रमिकों को दी नई राह
फिरोजाबाद के एक कांच उद्योगपति ने काम की तलाश में चौराहों पर भटकने वाले दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त हैंडीक्राफ्ट कारीगर बनाने की अनूठी पहल शुरू की है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
कैंसर से जूझ रही पत्नी को गोली मारकर पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे राकेश यादव ने कैंसर पीड़ित पत्नी मूर्ति देवी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पत्नी की बीमारी और एक पुराने मुकदमे के तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है।
पशुपालन शुरू करना चाहते हैं? सरकार दे रही 80 हजार रुपए तक का अनुदान, समझिए पूरी योजना
गाय पालन के इच्छुक लोगों के लिए यूपी सरकार दो देसी नस्ल की गायों के पालन पर 40 प्रतिशत यानी करीब 80 हजार रुपए तक की सब्सिडी दे रही है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर दस्तावेज़ों की जांच के बाद लाभ मिलेगा।
बचपन में खुद थे बाल मजदूर, अब नोएडा के रिक्की राज बने हजारों बच्चों की उम्मीद; जानिए 'छोटू फाउंडेशन' की प्रेरक कहानी
नोएडा एनसीआर में सक्रिय रिक्की राज ने खुद बाल मजदूरी से अपना सफर शुरू किया और आज 'छोटू फाउंडेशन' के जरिए हजारों जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा से जोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद से शुरू हुई उनकी 'छोटू की पाठशाला' अब देश के कई राज्यों तक पहुंच चुकी है।