उपनाम: डेयरी फार्मिंग
डेयरी फार्मिंग में कैसे पाएं सफलता, कितनी गायों से शुरू करें काम और कौन सी नस्ल है सबसे मुनाफेदार
आजकल युवाओं में डेयरी फार्मिंग को लेकर काफी उत्साह है, लेकिन इसे मुनाफे का सौदा बनाने के लिए सही नस्ल का चुनाव और शुरुआत का तरीका जानना बेहद जरूरी है। अनुभवी किसान अनिल शर्मा से जानिए इस व्यवसाय को सफल बनाने के टिप्स।
डेयरी फार्मिंग में सफल होना है? गाय की सही नस्ल के चुनाव में न करें ये बड़ी भूल
डेयरी व्यवसाय की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए सही नस्ल का चुनाव मुनाफे की पहली सीढ़ी है। विशेषज्ञों और सफल किसानों की सलाह है कि शुरुआत में मिक्स ब्रीड से काम शुरू करना अधिक सुरक्षित और किफायती होता है।
पशुपालकों के लिए वरदान है नेपियर घास, गन्ने जैसी खेती से सालभर मिलेगा हरा चारा और बढ़ेगा दूध
छपरा के एक किसान ने नेपियर घास की खेती अपनाकर न केवल पशुओं के चारे का खर्च घटाया है, बल्कि दुधारू गायों के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।
मानसून में दुधारू पशुओं के लिए मुसीबत बनी चमोकन बीमारी, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
मानसून के दौरान पलामू में मवेशियों के बीच चमोकन बीमारी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है।
डेयरी बिजनेस में छोटी सी चूक से ठप हो सकता है दूध का उत्पादन, पशु चिकित्सक ने दिया रबर बेड इस्तेमाल करने का सुझाव
पशुपालन के व्यवसाय में गाय और भैंस के रखरखाव में थोड़ी सी लापरवाही भी दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि साफ-सफाई और सही बैठने की जगह का प्रबंध कर पशुपालक बड़े आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
गाय और भैंस के दूध में क्या है फर्क, एक्सपर्ट ने पाचन, फैट और उपयोगिता को लेकर दी पूरी जानकारी
पशुपालन के जानकारों के अनुसार गाय और भैंस का दूध अपने गुणों में काफी अलग होते हैं, जहाँ गाय का दूध हल्का और सुपाच्य माना जाता है, वहीं भैंस के दूध का उपयोग फैट की अधिकता के कारण दुग्ध उत्पादों के लिए बेहतर होता है।
दिल्ली की मामूली नौकरी छोड़ गांव लौटे सुनील कुमार, डेयरी व्यवसाय से सालाना कर रहे 10 लाख की कमाई
बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले सुनील कुमार ने दिल्ली में 13000 रुपये की वेतन वाली नौकरी छोड़कर अपने गांव में डेयरी फार्मिंग शुरू की। आज वे 40 पशुओं के साथ आत्मनिर्भर बनकर हर साल 8 से 10 लाख रुपये कमा रहे हैं।
बरसात के मौसम में दुधारू पशुओं को थनेला रोग से बचाना है जरूरी, अपनाएं ये खास टिप्स
बरसात के दौरान दुधारू पशुओं में थनेला रोग का खतरा सबसे अधिक होता है, जिससे बचने के लिए कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाकर आप दूध उत्पादन को बरकरार रख सकते हैं।
पशुपालकों की मौज: एक बार लगाएं नेपियर घास और 5 साल तक पाएं मुफ्त हरा चारा
नेपियर घास पशुपालन करने वाले किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि एक बार रोपाई के बाद यह वर्षों तक लगातार हरा चारा प्रदान करती है।
सफलता की कहानी: एक गाय से शुरू किया सफर, आज सीतामढ़ी की समिता बन गईं आत्मनिर्भर
बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली समिता देवी ने केवल एक गाय के साथ पशुपालन की शुरुआत की थी, जो आज एक सफल व्यवसाय बन चुका है। अपनी सूझबूझ और मेहनत के दम पर वह हर महीने हजारों रुपये की कमाई कर रही हैं और अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश कर रही हैं।
वास्तु दोष दूर करने के लिए घर लाए थे गिर गाय, अब लाखों की कमाई कर रहे कृष्णा संघई
कोडरमा के आश्रम रोड पर स्थित एक अनूठी गौशाला ने सफलता की नई कहानी लिखी है, जहाँ वास्तु सुधार के लिए शुरू की गई पहल अब मुनाफे का बड़ा जरिया बन गई है।
घूस देने के बजाय खरीदी गाय: शिवहर के आलोक कुमार सिंह की अनोखी कहानी, जिसने झूठे मुकदमे को बनाया सफलता का जरिया
शिवहर के किसान आलोक कुमार सिंह ने एक झूठे मामले में पुलिस को रिश्वत देने के बजाय उन पैसों से गाय खरीदने का साहसिक फैसला लिया। आज वे न केवल वह कानूनी लड़ाई जीत चुके हैं, बल्कि डेयरी फार्मिंग के जरिए एक सफल उद्यमी के रूप में दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।
पशुपालन: बारिश के मौसम में ऐसे रखें गाय और भैंस का ख्याल, दूध उत्पादन में नहीं आएगी कमी
मानसून के दौरान नमी और उमस का सीधा असर दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध देने की क्षमता पर पड़ता है। विशेषज्ञों के सुझाए गए इन खास उपायों और सही आहार प्रबंधन को अपनाकर आप अपने पशुओं को तंदुरुस्त रख सकते हैं और दूध की मात्रा को बरकरार रख सकते हैं।
दूध में कम फैट की समस्या से परेशान हैं? महंगे सप्लीमेंट की जगह अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय, बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई
झारखंड के देवघर जिले के पशुपालक दूध में कम फैट की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें सही दाम नहीं मिल पा रहा है। देवघर कृषि विज्ञान केंद्र की पशु चिकित्सक डॉ. पूनम सोरेन ने इसके लिए हरे चारे और संतुलित आहार जैसे आसान व किफायती समाधान बताए हैं।
डेयरी बिजनेस में कमाना है मोटा मुनाफा, तो साहीवाल गाय है सबसे शानदार विकल्प
यदि आप डेयरी क्षेत्र में अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो साहीवाल नस्ल की गाय आपके लिए एक मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकती है। अपनी बेहतरीन रोग प्रतिरोधक क्षमता और उच्च दूध उत्पादन के कारण यह किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है।