उत्तर प्रदेश
एक घंटा पहले
5
विचारों
शादी की वेबसाइट से रची साजिश
नरसिंहपुर पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक महिला डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। आरोपी ने जीवनसाथी डॉट कॉम जैसी मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए महिला चिकित्सक से संपर्क साधा था। बातचीत के दौरान उसने खुद को एमबीबीएस और एमडी डिग्री धारक बताया। इतना ही नहीं, उसने यह झूठ भी बोला कि उसने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है और उसे मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।
खुद को बताया धार का एसडीएम
आरोपी ने महिला का भरोसा जीतने के लिए खुद को जिला धार में एसडीएम पद पर कार्यरत बताया और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने गहरे संबंध होने का ढोंग रचा। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने मदद के नाम पर महिला डॉक्टर से कुल 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जब सच्चाई सामने आई, तो पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन छानबीन के आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
एआई की मदद से करता था धोखाधड़ी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने गांव के लोगों और परिजनों को भी आईएएस अधिकारी होने का झांसा दे रखा था। वह एआई तकनीक का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों को एडिट करता था ताकि वह उच्च पदस्थ अधिकारी जैसा दिख सके। वह वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक दफ्तरों के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करता था, ताकि लोगों को उस पर पूरा विश्वास हो जाए।
Comments
0 comment