उपनाम: अग्नि सुरक्षा
क्या आग लगने पर इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे जानलेवा बन जाते हैं? जानें पूरी सच्चाई
लखनऊ समेत देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाओं के दौरान इलेक्ट्रॉनिक दरवाजों के लॉक हो जाने से लोगों की जान फंसी है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और खराब इंस्टॉलेशन ही इन डिजिटल तालों को खतरनाक बनाता है।
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद चौकन्ना हुआ नोएडा फायर विभाग, होटलों और अवैध पीजी की जांच में उजागर हुईं बड़ी कमियां
दिल्ली के मालवीय नगर हादसे के बाद नोएडा फायर विभाग ने नौ टीमों के जरिए होटलों, रेस्टोरेंट और अवैध पीजी की विशेष जांच शुरू की है। पड़ताल में सुरक्षा उपकरणों की गंभीर खामियां और संकरी गलियों से जुड़ा बड़ा खतरा सामने आया है।
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या 7 पहुंची, प्रशासन सख्त, कई नर्सिंग होम सील
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में एक और मरीज की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा सात हो गया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यापक जांच शुरू कर कई को सील कर दिया है।
दिल्ली की आग की दहशत बरकरार, अब भिवाड़ी की मेटल फैक्ट्री में लगी भीषण आग; चार कर्मचारी झुलसे
भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र की रामको मेटल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए और तीन को दिल्ली रेफर किया गया है। आग में ट्रैक्टर समेत कई वाहन जलकर राख हो गए।
इंदौर में दमकल विभाग बेहाल, 35 लाख आबादी वाले शहर की आग से सुरक्षा कैसे होगी?
करीब 35 लाख आबादी वाले इंदौर में फायर ब्रिगेड के पास कुल 30 में से सिर्फ 20 वाहन चालू हैं, उपकरण पुराने हैं और कर्मचारियों की भारी कमी है। हाईराइज इमारतों में आग बुझाने का इकलौता हाइड्रोलिक वाहन वर्षों से खराब पड़ा है।
एक्सप्लेनर: दिल्ली में इस साल आग ने ली कितनी जानें? मालवीय नगर हादसे ने फिर खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अग्निकांडों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। जनवरी से 3 जून के बीच आग की घटनाओं में कम से कम 66 लोगों की जान जा चुकी है।