वडोदरा की फाइनल असेंबली लाइन में तैयार पहले स्वदेशी C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने एक खास बातचीत में पीएम की कार्यशैली, फैसले लेने के तरीके और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की।
नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के लिए विशेष यातायात योजना लागू की है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को निजी वाहन पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से मंदिर तक जाना होगा।
ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में हमीरपुर के गलोड़ गांव निवासी 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके निधन की पुष्टि हुई।
विविधता और गठबंधन की राजनीति वाले देश में 12 साल तक लगातार जनता का भरोसा जीतना बड़ी बात है। साथ ही ममता की पार्टी में टूट, और पाक अधिकृत कश्मीर में फौज के खिलाफ बगावत की तस्वीर।
भारत ने हाल ही में अपना पहला Edge AI चिप तैयार किया है, जिसके बाद इस तकनीक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानिए Edge AI आखिर है क्या, यह कैसे काम करता है और पारंपरिक AI से किस तरह अलग है।
अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़की लड़ाई वैश्विक चिंता का सबब बन गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल-गैस आपूर्ति, महंगाई और आर्थिक स्थिरता पर गहरा संकट मंडरा रहा है।
जोधपुर में कृषि विश्वविद्यालय और काजरी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसके तहत पश्चिमी राजस्थान की शुष्क खेती पर संयुक्त शोध होगा और एमएससी व पीएचडी छात्रों को काजरी के वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर के सामने NSUI ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का...
कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान निर्विरोध चुने गए, जबकि बीजेपी प्रत्याशी एम. नागराज भी बिना मुकाबले के जीते।
कर्नाटक सरकार की गृहलक्ष्मी योजना के आंतरिक ऑडिट में सामने आया कि करीब 1 लाख 48 हजार मृत महिला लाभार्थियों के खातों में पैसा जाता रहा, जिससे 128 करोड़ रुपये का व्यर्थ भुगतान हुआ। सरकार ने पूरी प्रक्रिया की समीक्षा का फैसला किया है।
रक्षा कंपनी SMPP ने भारतीय सेना को 106 जेट-आधारित 'पीसकीपर (अग्निवेग)' कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं, जिनमें 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग सिस्टम शामिल हैं। 450 किमी/घंटा की रफ्तार और 180 किलोमीटर की रेंज वाले ये स्वदेशी ड्रोन सेना की ड्रोन ताकत को नई धार देंगे...
टीएमसी की बागी सांसदों की सूची में अपना नाम शामिल होने की खबरों पर पार्टी सांसद प्रतिमा मंडल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के सामने दो टूक शर्त रख दी है कि वे अभिषेक बनर्जी या उनमें से किसी एक को ही चुनें। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के पास हवाई बीच पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।