वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ गई और कमाई पहले दिन के मुकाबले घट गई।
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के दिनों का एक किस्सा साझा किया, जब एक राजनीतिक पोस्टर हटाने को लेकर उन्हें रात में अगवा कर लिया गया था। सच बोलने की हिम्मत ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।
टीवी एक्टर शालिन भनोट ने दलजीत कौर से अलगाव के बाद के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात की। साल 2009 में हुई शादी 2015 में घरेलू हिंसा के आरोपों और तलाक के साथ टूट गई थी, जिसके बाद वे पूरी तरह बिखर गए थे।
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने उदयपुर जेल में बिताए 70 दिनों का अनुभव साझा किया है, जहां गंभीर बीमारियों से जूझने के बावजूद उन्हें कैदियों और स्टाफ से भरपूर सम्मान मिला।
शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच छिड़ी सोशल मीडिया जंग में अब अर्शी खान भी कूद पड़ी हैं। अर्शी ने शिल्पा का खुला समर्थन करते हुए हिना खान पर तीखे आरोप लगाए हैं।
भुवन बाम की हिट वेब सीरीज 'ढिंढोरा' का दूसरा सीजन जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। इस बार यह यूट्यूब की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
मुंबई के कामा अस्पताल में आतंकी हमले के दौरान 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाने वाली नर्स अंजलि कुल्थे की सच्ची कहानी पर बनी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज होने जा रही है।
नस्लेन स्टारर मलयालम साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी 'मॉलीवुड टाइम्स' ने ओपनिंग डे पर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की 'बंदर' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिशा पाटनी का बचपन और शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बीती। एक विज्ञानी बनने का सपना देखने वाली इस छात्रा ने आगे चलकर ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
'भाभीजी घर पर हैं' की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के एक पॉडकास्ट खुलासे के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पुराने यौन उत्पीड़न आरोप को झूठा बताने के बाद घिरीं शिल्पा शिंदे ने माफी मांगने के बजाय सोशल मीडिया पर तीखे अंदाज में जवाब दिया है, जबकि AICWA ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सनी देओल और बॉबी देओल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा सराहा है। एक्शन, पारिवारिक भावनाओं और कॉमेडी से भरपूर इन भाइयों की साथ की फिल्में आज भी उतनी ही पसंद की जाती हैं।
मूड फ्रेश करना है तो ओटीटी पर मौजूद ये बेहतरीन कॉमेडी शोज और फिल्में इस वीकेंड के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। 'मां-बहन' की क्राइम-कॉमेडी से लेकर 'टोस्टर', 'मामला लीगल है' और 'सिंगल पापा' तक, हर तरह का फ्लेवर मौजूद है।
जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऋचा चड्ढा और अतुल कुलकर्णी ने समर्थन दिया है। ऋचा ने लोगों से दिखावटी राष्ट्रवाद के बजाय सच्चा देशभक्त बनने का आग्रह किया।
1997 की फिल्म 'यशवंत' की शूटिंग के दौरान एक सीन में नाना पाटेकर ने को-स्टार मधु को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में मधु ने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह तकरार फिल्म के सबसे अहम सीन के लिए फायदेमंद साबित हुई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।