अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के लिए महज 1.8 करोड़ रुपये फीस ली है, लेकिन प्रॉफिट शेयर और आईपीआर में बड़ी हिस्सेदारी की डील कर अपनी कमाई फिल्म की परफॉर्मेंस से जोड़ ली है। रिलीज के बाद उन्हें 72% आईपीआर शेयर मिलेगा।
सोशल मीडिया पर दीपिका कक्कड़ की एक और सर्जरी की चर्चाएं तेज थीं, जिन पर पति शोएब इब्राहिम ने विराम लगाते हुए बताया कि अभी कोई ऑपरेशन नहीं हो रहा बल्कि एक्ट्रेस इम्यूनोथेरेपी करा रही हैं।
बीते हफ्ते रिलीज हुईं 'पेड्डी' और 'बंदर' के बीच बॉक्स ऑफिस का मुकाबला अब एकतरफा हो चुका है। राम चरण की 'पेड्डी' जहां ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं बॉबी देओल की 'बंदर' काफी पीछे रह गई है और दोनों के बीच 230 करोड़ का सीधा फर्क दर्ज किया गया है।
कम बजट में बनी हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' की दिग्गज निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने जमकर सराहना की है। दुनियाभर में यह फिल्म 213 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 1993 में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली इस अभिनेत्री ने कई रिजेक्शन झेलने के बाद 'धड़कन' से करियर को नई दिशा दी।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 16 साल की उम्र में 'बॉबी' से स्टार बनीं डिंपल ने शादी के बाद फिल्में छोड़ीं और फिर 'सागर' से दमदार वापसी की।
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग डेटिंग की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है और साफ किया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी जीवनसंगिनी का चुनाव उनकी मां करेंगी।
एक मामूली गलतफहमी ने प्रेम और राही के रिश्ते को झकझोर दिया है। राही को शक है कि प्रेम उस पर नजर रखने आया है, जिसके चलते उसने गुस्से में उसे जमकर सुना दीं।
शादी की 27वीं सालगिरह पर आर. माधवन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वे पत्नी सरिता के प्रति वफादार क्यों रहे और लव लेटर्स को उनके साथ बैठकर ही क्यों खोलते थे।
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' को एक हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है और आखिरी वार चैप्टर 2 में तेजस्वी प्रकाश तथा अनीता हसनंदानी की एंट्री के साथ नागिन और ड्रैगन के बीच खतरनाक जंग देखने को मिलेगी।
लंबे समय से तलाक की खबरों में घिरे यूट्यूबर सौरव जोशी ने आखिरकार बताया कि उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट उनके व्लॉग्स से क्यों गायब थीं। असली वजह उनकी पहाड़ी संस्कृति की 'काला महीना' परंपरा निकली।
नेशनल अवॉर्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े बेटे चंदू कैमरों की भीड़ पर भड़क उठे। पैपराजी से पीछे हटने की उनकी अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और चार दिनों में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है।
शिल्पा शिंदे और हिना खान की तकरार के बीच अब अर्शी खान भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने हिना को 'काले दिल वाली औरत' कहते हुए पब्लिसिटी के लिए निजी जिंदगी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बिग बॉस 11 के दिनों की यह दुश्मनी एक बार फिर सुर्खियों में है।
लता मंगेशकर का सदाबहार गीत 'आ लौट के आजा मेरे मीत' जिसे लोग प्रेमी-प्रेमिका की जुदाई से जोड़ते हैं, दरअसल गीतकार ने अपने बेटे से बिछड़ने के गम में लिखा था। यह गीत 1959 की फिल्म 'रानी रूपमति' का है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।