जयपुर के प्रतापनगर स्थित AIS रेजीडेंसी में 15 वर्षीय वंशिका गर्ग की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित जिस इमारत में तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर चल रहा है, उसके असली मालिक मंटू साहा ने संपत्ति वापसी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद कब्जा न छूटने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक नाबालिग ने गांव की किशोरी के सिर में गोली मार दी। समय पर इलाज और सफल सर्जरी से युवती की जान बच गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
फरीदाबाद के मुजेसर रेलवे फाटक पर 42 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 18 महीने में तैयार होने वाली इस परियोजना से रोजाना के जाम, हादसों और लोगों की मुश्किलों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
फरीदाबाद के ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम में पहुंचे बिहार के आरा निवासी एक बुजुर्ग की कहानी सामने आई है, जिन्हें बीके अस्पताल में अकेला छोड़ दिया गया था। 65 से 70 साल के इस बुजुर्ग को आश्रम संचालक अपने साथ ले आए और अब उनकी देखभाल की जा रही है।
करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है, जिससे भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। फिलहाल पुल पर वन-वे व्यवस्था समेत कई सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं।
अशोक गहलोत का दावा है कि 2022 में उनके खिलाफ 'साजिश' हुई, वरना आज वे कांग्रेस अध्यक्ष होते। पर सवाल यह है कि क्या वे किसी साजिश का शिकार हुए या अपने ही बुने जाल में फंस गए, क्योंकि दिल्ली की सत्ता चाहते हुए भी वे जयपुर का मोह नहीं छोड़ पाए।
पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम के उन पांच तृणमूल विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया है। पार्टी के भीतर बढ़ती फूट के अब दिल्ली तक पहुंचने की चर्चा है।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना करीबी बताने वाले बयान पर माफी मांग ली है। गुर्जर समाज के विरोध और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत के बाद विधायक ने वीडियो जारी कर खेद व्यक्त किया।
मुंह के कैंसर से जूझ रहे 40 वर्षीय सुबहान अहमद का शव चरखारी के कब्रिस्तान में उनकी पत्नी और छह वर्षीय बेटे की कब्रों के बीच मिला, जिसमें उनका एक हाथ पत्नी की और दूसरा बेटे की कब्र पर रखा था। महज 11 दिनों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाक...
झारखंड की राजधानी रांची की रिंग रोड पर स्थित मल्हारी रिजॉर्ट शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरे पलों के लिए मशहूर है, जहां कपल्स के लिए स्पेशल डेट और डिनर के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का भी इंतजाम है।
रोहिणी नक्षत्र के साथ आम की फसल खत्म होते ही बागान खाली पड़ जाते हैं, लेकिन किसान इन्हीं बागानों में पैडी स्ट्रॉ मशरूम उगाकर लगातार कमाई कर सकते हैं, जो 44 डिग्री तापमान में भी महज 15 दिन में तैयार हो जाता है।
गुरुग्राम के अशोक विहार में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति शवों के पास बैठा रोता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 12 वर्षीय पोती के साथ चार महीने से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। सूरत में रह रही बच्ची के मां को घटना बताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
रायपुर के एक निजी अस्पताल ने भिलाई के एक युवक को मृत समझकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय उसके शरीर में हलचल दिखी। वापस अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।