पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अर्जुन पंडित की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति धनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच में पत्नी के कथित प्रेम संबंध से जुड़ी पूरी साजिश सामने आई।
मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य सुरक्षा और छोटे किसानों के मुद्दे पर चर्चा का नेतृत्व किया।
कोटा के चन्द्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या मठ की 750 बीघा जमीन और 4.33 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को हड़पने के लिए की गई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मानसून से पहले मिट्टी की जांच और खेत की सही तैयारी करने पर किसानों की लागत घटती है और पैदावार बढ़ती है। विशेषज्ञ इसे खेती का 'ब्लड टेस्ट' बताते हैं।
इंदौर में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन के चौथे दिन आज खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल खेती और कृषि नवाचार पर मंत्रिस्तरीय संवाद होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी संगम तट पर इन दिनों अखंड पंच धूनी तपस्या चल रही है, जिसमें भीषण गर्मी और चारों ओर जलती अग्नि के बीच संत साधनारत हैं। इस दुर्लभ तप को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में प्री-मॉनसून बारिश और आंधी से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। रामपुर में पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं, जबकि चंबा में फ्लैश फ्लड से 20 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और बीबीएमबी ने ब्यास नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने की चेतावनी दी है।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बुधवार दोपहर दो हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों से 1.5 करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। कुछ ही सेकंड में हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखे पत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान पीएम आवास योजना में लापरवाही और फंड रोके जाने का आरोप लगाया, जिस पर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफे की बात स्वीकारते हुए वर्तमान सरकार पर भी तीखा पलटवार किय...
वैशाली जिले के मधुरापुर गांव की महिलाएं दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से जुड़कर डेयरी उद्योग की कमान संभाल रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस पहल ने न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ाई है, बल्कि पूरे गांव की सूरत भी बदल दी है।
पटना में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया की प्रस्तुति से प्रभावित होकर राबड़ी देवी ने उन्हें अपना डायमंड कंगन भेंट कर दिया। गायक के अनुसार इससे पहले उन्हें सोने की चैन और अंगूठी भी मिल चुकी है।
राजस्थानी लोकसंगीत को नई ऊंचाइयां देने वाली मांड गायिका गवरी देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'केसरिया बालम' जैसी प्रस्तुतियों से उन्होंने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 22 वर्षीय कारोबारी मुकुल अग्रवाल को रोका और 29 लाख 61 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जमशेदपुर की खुशबू सिंह प्लास्टिक वेस्ट से सजावटी सामान और नारियल के छिलकों से पक्षियों के घोंसले बनाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रही हैं। अब तक वे 150 से अधिक घोंसले तैयार कर चुकी हैं।
मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी और समर फेस्टिवल के चलते शिमला पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है, जहां रोज 30 हजार से ज्यादा वाहन पहुंच रहे हैं और शहर के 90 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।