पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दोनों का इलाज पटना एम्स में जारी है, जबकि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
पश्चिम बंगाल के बर्धमान नगर निगम के 21 नंबर वार्ड स्थित तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर से शुक्रवार को बड़ी मात्रा में मोटी लाठियां और सफेद कपड़ा (थान) बरामद हुआ, जिन लाठियों पर कथित तौर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम लिखे होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी ने मुख्यालय में बड़ी बैठक की, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम से छेड़छाड़ कर असली अभ्यर्थियों की जगह प्रॉक्सी कैंडिडेट बैठाने का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच में अब तक 37 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कोटा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के बढ़ते इस्तेमाल से यात्री खुद ही अपना सामान ले जाने लगे हैं, जिससे कुलियों की आय में भारी गिरावट आई है। श्रमिकों ने रोजगार सुरक्षा, ग्रुप-डी में समायोजन और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग उठाई है।
भोपाल में पकड़े गए संदिग्ध मोहम्मद फराज ने ATS की पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और PFI के 'मिशन 2047' के तहत देश में शरिया कानून लागू करने तथा 'टारगेट किलिंग' की साजिश में शामिल था। फराज फिलहाल 16 जून तक रिमांड पर है।
CID की पूछताछ के बाद तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने अमित शाह के बयान और कल्याण बनर्जी से जुड़े विवाद पर भी अपनी बात रखी।
खैरथल-तिजारा जिले के पहेल गांव में करीब 1.80 करोड़ रुपये से तैयार नया पीएचसी भवन बिजली-पानी कनेक्शन के अभाव में दो साल से बंद पड़ा है। हैंडओवर-टेकओवर की उलझन के बीच यह करोड़ों की सरकारी संपत्ति असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनकर बदहाल हो रही है।
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ने डिस्कॉम पर लगी 10% सरचार्ज की सीमा हटा दी है, जिसके बाद टाटा पावर 16%, बीआरपीएल 17.94% और बीवाईपीएल 17.43% तक FPPAS वसूल सकेंगी। इसका असर सिर्फ बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
पार्टी टूटने की अटकलों और सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने 14 जून को मातोश्री में सांसदों की अहम बैठक बुलाई है।
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में नौकरी से हटाए जाने की सूचना के बाद संविदाकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या से तनाव फैल गया, साथी कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और विरोध के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।
गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ कम खर्च में सुकून भरे पल बिताने हैं तो मुजफ्फरपुर के लेक फ्रंट, सिटी पार्क, जुब्बा सहनी पार्क, मणिका मन, इंदिरा पार्क और गरीबस्थान मंदिर बेहतरीन विकल्प हैं।
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पिटाई कर दी।
गया के शेरघाटी में सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय छात्र उज्ज्वल कुमार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई और इलाज में देरी से उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पन्ना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय कांस्टेबल अभय श्रीवास की जान चली गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।