मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से प्राण गंवाने वाले नायक सिकंदर सिंह का पंजाब के लुधियाना में अंतिम संस्कार किया गया, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
झूंझुनूं जिले के वीर जवान कुलदीप दिवाच की अंतिम विदाई ने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया, जहां उनकी छोटी बेटी पिता को ढूंढती रही और पत्नी बदहवास हो गई।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ने पुलिस हिरासत के बाद अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और पुरानी लत को स्वीकार किया है।
मुंबई महानगरपालिका ने एनसीपी नेता नवाब मलिक की भतीजी और नगरसेविका बुशरा नदीम मलिक का पद रद्द कर दिया है। यह बीएमसी में सदस्यता खत्म होने का चौथा मामला है।
बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने व्यस्त कुम्हरार-पटना जंक्शन मार्ग पर अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बिहार सरकार ने करीब 98 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पात्रता से लेकर आवेदन तक की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
पश्चिम बर्दवान के सलानपुर इलाके में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प से हड़कंप मच गया है, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बिहार के बगहा में शादी के महज ढाई महीने के भीतर एक नवविवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया है, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
बिहार सरकार ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों और जाली डिग्री के जरिए नौकरी पाने वाले 3,000 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। इन शिक्षकों से अब तक लिए गए पूरे वेतन और मानदेय की राशि ब्याज के साथ वापस ली जाएगी।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के प्रसाद में मिलावट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जांच में लड्डुओं के अंदर हानिकारक आर्टिफिशियल स्वीटनर पाया गया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के बहाने निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाले योगेश साहू को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने एरिना कैपिटल के जरिए 59 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
महाराष्ट्र के पुणे में हुए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पीड़ित पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक बेहद भावुक पत्र लिखकर जल्द न्याय की गुहार लगाई है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।
महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े एक संदिग्ध ऑनलाइन नेटवर्क के खिलाफ राज्यव्यापी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 150 से अधिक लोग जांच के दायरे में हैं और एटीएस की 14 टीमें विभिन्न शहरों में पूछताछ कर रही हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।