हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से प्रत्यर्पण के जरिये भारत लाया जा रहा है और STF की टीम उसे लेकर रवाना हो चुकी है। उस पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और गुरुग्राम के BSP नेता हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।
बेगूसराय जिला नियोजनालय में 15 जून को विशेष जॉब कैंप लगेगा, जहां ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड वेयरहाउस एसोसिएट के 150 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित युवाओं को अहमदाबाद और बेंगलुरु में नौकरी मिलेगी, साथ ही हॉस्टल और लंच की सुविधा भी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं में सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए लागू दो बच्चों की अधिकतम सीमा वाले प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया है। हालांकि यह राहत पुराने मामलों पर लागू नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिसने नियमों को दरकिनार कर एक फर्जी खाता खुलवाया। इसी एक खाते के जरिए साइबर ठगों ने देशभर के 159 लोगों से करीब ₹68 करोड़ की ठगी की।
कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने भीड़ और इंतजामों को लेकर अपना अनुभव साझा किया।
राजस्थान पुलिस के विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिछले छह दिनों में 50,174 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। काली फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और हूटर-प्रेशर हॉर्न के मामलों में सबसे ज्यादा चालान काटे गए।
केंद्र सरकार ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है। बीओटी टोल मॉडल पर बनने वाली इस 1359.33 करोड़ रुपये की परियोजना से यात्रा, व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रीवा में पैसा दोगुना करने का लालच देकर स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा और उसके पति असलम पर सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया।
भिंड में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने उसके पार्टनर पर जेंडर परिवर्तन के लिए दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
गिरिडीह जिले के महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान समधी मिलन की रस्म से ठीक पहले घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में बराती और घराती समेत करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 2 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को 1300 करोड़ रुपये का कृषि लोन बांटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही करीब 46 हजार मीट्रिक टन खाद की अग्रिम व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
बिहार के मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से भरी लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई और उसमें सवार 11 वकील करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला रोचक मोड़ पर है। भाजपा के समर्थन से निर्दलीय परिमल नाथवानी की राह आसान दिख रही है, जबकि महज 16 विधायकों वाली कांग्रेस के प्रणव झा के सामने जीत का आंकड़ा जुटाने की कड़ी चुनौती है।
ग्वालियर में पति द्वारा मोबाइल चलाने से रोके जाने पर नाराज पत्नी ने मायके से भाइयों को बुला लिया और आधी रात पति, जेठ व सास की पिटाई कर दी। सास के मुंह पर मुक्का मारने से उनका दांत टूट गया।
मुंबई की मेयर को मिले धमकी भरे ई-मेल में उनकी कार और दफ्तर को बम से उड़ाने की बात कही गई है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का भी जिक्र है। पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।