तृणमूल कांग्रेस के 20 नाराज सांसदों ने स्पष्ट किया है कि वे न बीजेपी में जाएंगे और न पार्टी का चुनाव चिह्न मांगेंगे, बल्कि लोकसभा में अलग गुट की मान्यता चाहते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त बस सफर देने, 1,013 लेक्चरर और 156 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती तथा पटियाला व जालंधर में बायोगैस प्रोजेक्ट सहित कई बड़े फैसलों...
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पालम विहार में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने वाले चार बांग्लादेशी बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चारों ने अंडरपास में छलांग लगा दी, जिससे तीन के पैर और एक का हाथ टूट गया।
दिल्ली के सराय जुलैना रेड लाइट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान कर ली गई है।
भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में वनवासी क्षेत्रों में 101 हनुमान मंदिर स्थापित करने का अभियान शुरू हुआ है। प्रथम चरण में 61 हनुमान प्रतिमाएं, 61 रामचरितमानस और 600 हनुमान चालीसा डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित विभिन्न वनवासी...
खंडवा की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चीराखदान स्थित मल्टी में छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान 3 महिलाओं और 6 पुरुषों सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया।
इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत, ग्रोसरी स्टोर, जिम और कीमती जमीनों समेत करीब 9.5 करोड़ रुपए की संपत्ति का सत्यापन...
अंबाला के बराड़ा इलाके में यमुनानगर से पहुंचे मधुमक्खी पालक फूलों की उपलब्धता के हिसाब से जगह-जगह घूमते हैं और सरसों-सूरजमुखी जैसे फूलों वाले खेतों में अपने लकड़ी के बक्से लेकर पहुंच जाते हैं।
1 जून से बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद पूर्णिया में यात्रियों और किसानों की नाराजगी सामने आई है। किसानों का सवाल है कि फसल का दाम नहीं बढ़ा, तो किराया क्यों बढ़ा।
महाराष्ट्र के ठाणे में एक परिवार का जश्न उस वक्त दहशत में बदल गया, जब केक की सजावट में लगी सुनहरी पिन को तीन साल के बच्चे ने निगल लिया। केक विक्रेता ने धातु के तारों के इस्तेमाल की कोई जानकारी पहले नहीं दी थी।
अररिया के एनएच-27 पर कुसियार गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक साइकिल सवार को कुचला और फिर दूसरी कार से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत कुल चार लोगों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के एक प्रगतिशील किसान के मुताबिक 6 दुधारू पशुओं के गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर हर महीने 18 से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है. कम लागत और जैविक खाद की बढ़ती मांग इस व्यवसाय को फायदेमंद बना रही है.
फरीदाबाद के मोहना रोड पर बन रही 225 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड का काम करीब एक महीने से ठप है। खुदी सड़क, धूल और गड्ढों ने दुकानदारों, ऑटो चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दुर्ग पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.242 किलो नकली सोना बरामद हुआ है।
मधुबनी के किसान भोला ठाकुर के पास "गेनोंडरमा" नामक खास मशरूम है, जिसे वे नजरबट्टू मानते हैं। इस एक मशरूम के लिए लोग 40 हजार रुपये तक देने को तैयार हैं, फिर भी उन्होंने इसे नहीं बेचा।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।