मनोरंजन
एक घंटा पहले
3
विचारों
टीवी जगत के दो जाने-माने चेहरे हिना खान और शिल्पा शिंदे एक बार फिर आमने-सामने हैं। 'बिग बॉस 11' के दौर से चली आ रही इन दोनों की अनबन ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। हाल ही में शिल्पा शिंदे के एक कबूलनामे के बाद यह विवाद और भी गहरा गया है, जिसमें हिना खान ने सीधे देश के शीर्ष नेताओं को संबोधित करते हुए तीखा तंज कसा है।
पॉडकास्ट में शिल्पा का चौंकाने वाला खुलासा
'भाभीजी घर पर हैं' की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में यह स्वीकार कर सभी को हैरान कर दिया कि उन्होंने करीब एक दशक पहले अपने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। शिल्पा के मुताबिक, जब उन्हें शो से हटा दिया गया और उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया, तब उन्होंने यह कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि उस समय यही उनके पास आखिरी विकल्प बचा था और वे खुद इस स्थिति को महसूस कर रही थीं। बाद में पूरा मामला आपसी समझौते पर खत्म हुआ और उन्हें उनकी बकाया रकम भी मिल गई।
हिना ने बताया अपराध, शिल्पा का पलटवार
शिल्पा के इस कबूलनामे को हिना खान ने अपराध करार दिया। इसके जवाब में शिल्पा ने एक वीडियो साझा कर हिना पर निशाना साधा, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, फिर भी लोग समझ गए कि यह तंज किसके लिए था।
शिल्पा ने कहा, 'लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी गेन करना कब बंद करेंगे पता नहीं है। लेकिन चलती ट्रेन में मत चढ़िए, आपको चोट लगेगी, है ना? आप पब्लिसिटी गेन करने के लिए, आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की जो डेथ हुई है वो लोग हैं तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए? आप अलरेडी बहुत पब्लिश हो।'
शिल्पा ने आगे जोड़ा, 'अगर उस वक्त लोगों ने मेरा साथ दिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। मैं आज खुद बोल रही हूं क्योंकि अब मैं झूठ नहीं बोल सकती। और हां, मैंने जो किया, अगर कोई साम, दाम, दंड, भेद नहीं पढ़ा है तो महाभारत देख लो।'
हिना का पीएम मोदी से गुहार वाला तीखा वार
शिल्पा के इस तंज के जवाब में हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद सख्त स्टोरी साझा की। उन्होंने सीधे देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कानून मंत्री को संबोधित करते हुए न्याय व्यवस्था पर बड़ा कटाक्ष किया।
हिना ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति और कानून मंत्री जी, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दीजिए जिन्होंने अपराध करने के बाद उसे कबूल लिया है। क्योंकि उनमें साहस है। क्योंकि वे फाइटर हैं। क्योंकि वे सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए भी कि जब उन्होंने अपराध किया था तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया।'
कानून के दुरुपयोग पर सवाल
हिना ने अपनी पोस्ट के जरिए यह जताने की कोशिश की कि किसी गंभीर कानून का गलत इस्तेमाल कर बाद में उसे बहादुरी के रूप में पेश करना समाज और महिलाओं के अधिकारों के साथ एक भद्दा मजाक है। उनके प्रशंसक इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और शिल्पा शिंदे को उनकी इस हरकत पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
इससे पहले हिना ने इस पूरे प्रकरण को सरासर शर्मनाक बताते हुए कहा था कि किसी विवाद को जीतने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है, और उन्होंने प्रोड्यूसर को 'असली पीड़ित' करार दिया था। हिना ने यह भी तंज कसा कि जिस प्रोड्यूसर पर झूठा मुकदमा किया गया, उसी ने बाद में शिल्पा को दोबारा शो में काम करने का मौका दिया।
Comments
0 comment