जीवनशैली
एक घंटा पहले
2
विचारों
सांपों को दूर रखने में मददगार पौधे
बरसात के दिनों में नमी और उमस के कारण सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के घरों में घुसने की आशंका बढ़ जाती है। अगर आप अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं और इन जीवों को घर से दूर रखना चाहते हैं, तो आप प्रकृति की मदद ले सकते हैं। कुछ विशेष पौधों की तीव्र गंध इन जीवों को नापसंद होती है।
दउना या वन तुलसी
दउना, जिसे वन तुलसी भी कहा जाता है, अपनी तेज सुगंध के लिए जानी जाती है। वैद्य लखन सैनी के अनुसार, इस पौधे के औषधीय गुणों के अलावा इसमें सांप और बिच्छू को दूर रखने की क्षमता भी होती है। ऐसी मान्यता है कि जिस स्थान पर यह पौधा लगा होता है, वहां जहरीले जीव नहीं आते हैं।
धनंतर पौधा
अगर आपके घर में अक्सर सांपों का खतरा रहता है, तो धनंतर का पौधा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी तीखी गंध सांपों को दूर रखने में बहुत प्रभावी है। इसे लगाने के लिए इसकी कटिंग को 3 इंच की गहराई में लगाएं और खाद के रूप में गाय के गोबर का उपयोग करें। यह पौधा आंगन या गमले में बहुत तेजी से बढ़ता है।
स्नैक प्लांट
स्नैक प्लांट न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि सांपों को दूर भगाने में भी कारगर माना जाता है। इसकी बनावट और महक के कारण सांप इस पौधे के आसपास भी आना पसंद नहीं करते हैं।
नागफनी और गेंदा
नागफनी का पौधा पारंपरिक रूप से सांपों को घर से दूर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके साथ ही गेंदे के फूल भी बहुत प्रभावी होते हैं। गेंदे के फूलों की तेज महक सांपों को कोसों दूर रखती है। इन्हें घर के मुख्य द्वार या बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है।
लेमनग्रास
लेमनग्रास में सिट्रोनेला नामक तत्व पाया जाता है जो सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके अलावा, यह मच्छरों और अन्य छोटे कीड़ों को भी घर के पास आने से रोकता है। आप इसे अपने बगीचे या घर के चारों ओर लगाकर एक प्राकृतिक सुरक्षा घेरा बना सकते हैं।
Comments
0 comment