गुरु रंधावा से जुड़े बताए गए दिल्ली के जिम के बाहर गोलीबारी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी दिल्ली एक घंटा पहले 2
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक फिटनेस जिम पर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए जिम को सिंगर गुरु रंधावा का बताया है, हालांकि पुलिस को अब तक ऐसा कोई सीधा संबंध नहीं मिला है।

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित एक फिटनेस जिम पर बीते दिनों ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। हमलावरों ने जिम के शीशे को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित ने पश्चिम विहार स्थित 24HS FITNESS DELHI जिम पर फायरिंग करने का दावा किया और इसके लिए एक ऑडियो नोट के साथ-साथ फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट भी डाली। अपनी पोस्ट में उसने दावा किया कि यह जिम सिंगर गुरु रंधावा का है और वह एक अभिनेता के करीब आ रहा था। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, जबकि गैंगस्टर का कहना है कि उसने गुरु रंधावा के जिम पर ही गोलीबारी की है।

पुलिस ने क्या बताया

डीसीपी आउटर के मुताबिक, 11/06/26 की सुबह पश्चिम विहार ईस्ट थाने को दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित पुष्कर एन्क्लेव के "24 Hs फिटनेस" जिम में फायरिंग की घटना को लेकर एक पीसीआर कॉल मिली। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

गैंगस्टर का दावा और पुलिस की पड़ताल

आउटर दिल्ली पुलिस की जानकारी में अब तक इस जिम का गुरु रंधावा से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है, जबकि गैंगस्टर ने इसे गुरु रंधावा का जिम होने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम विहार में आज सुबह तड़के 24 HRS फिटनेस जिम पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलाईं। जिम के शीशे पर गोली लगी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

जिस इलाके में फायरिंग हुई, वह सीसीटीवी की रेंज से अलग बताया जा रहा है, इसलिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में गुरु रंधावा का इस जिम से कोई संबंध सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि यह जिम टैगोर गार्डन के रहने वाले एक व्यक्ति का है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!