भारत
एक घंटा पहले
4
विचारों
लोकप्रिय प्राइम-टाइम न्यूज एनालिसिस कार्यक्रम ‘आज की बात’ अब अपने नए समय पर दर्शकों तक पहुंचेगा। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा द्वारा प्रस्तुत यह शो 15 जून से रात 8:30 बजे से प्रसारित होगा।
एंकर रजत शर्मा की पहचान
‘आज की बात’ की सबसे बड़ी ताकत इसके एंकर रजत शर्मा हैं, जिनकी गिनती देश के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में होती है। हिंदी समाचार जगत में उनकी मजबूत साख और व्यापक लोकप्रियता उन्हें औरों से अलग खड़ा करती है। वह देश के सबसे लंबे समय से चलने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ के भी होस्ट हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी पकड़ मजबूत है — X पर उनके करीब 1.15 करोड़ और फेसबुक पर 26 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
दूसरे बुलेटिनों से अलग फॉर्मेट
‘आज की बात’ का अंदाज बाकी न्यूज बुलेटिनों से जुदा है। यह केवल खबरें परोसने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसी घटना की पृष्ठभूमि, उसके मायने, संभावित असर और आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव को सरल भाषा में समझाता है। यही खासियत इसे दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाती है।
यह कार्यक्रम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। शो की कुल दर्शक संख्या में 73 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी 31 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों की है, जबकि 57 प्रतिशत दर्शक NCCS-A श्रेणी के परिवारों से जुड़े हैं। यह आंकड़ा कार्यक्रम की मजबूत पहुंच और प्रभाव को साफ तौर पर दर्शाता है।
अनुभव से बढ़ती विश्वसनीयता
रजत शर्मा का लंबा अनुभव इस कार्यक्रम की विश्वसनीयता को और पुख्ता करता है। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक यात्रा को बेहद करीब से देखा है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अलग-अलग दौर के नेतृत्व को नजदीक से परखा एवं समझा है।
अपने लंबे पत्रकारिता करियर में उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर 150 से अधिक चुनावों की रिपोर्टिंग एवं कवरेज की है। यही गहरा अनुभव ‘आज की बात’ को महज एक न्यूज शो नहीं, बल्कि घटनाओं के गंभीर विश्लेषण और भरोसेमंद नजरिए का मंच बनाता है।
Comments
0 comment