घर पर बनाएं नेचुरल प्रोटीन पाउडर, महंगे जिम सप्लीमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें आसान रेसिपी जीवनशैली एक घंटा पहले 4
बादाम, मूंगफली, भुना चना, अलसी और ओट्स जैसी देसी चीजों से घर पर ही किफायती और हेल्दी प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा सकता है। जानें इसे बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।

आज के दौर में लोग सेहत और फिटनेस को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। यही वजह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। चाहे जिम जाने वाले लोग हों या वजन घटाने की कोशिश में लगे लोग, हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा रहा है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद अहम पोषक तत्व है। इसकी कमी पूरी करने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सप्लीमेंट्स काफी महंगे होते हैं और सीधे तौर पर जेब पर भारी पड़ते हैं। ऐसे में बेहतर विकल्प यह है कि आप घर पर ही नेचुरल प्रोटीन पाउडर तैयार करें। घर का बना यह पाउडर न सिर्फ सेहतमंद होता है, बल्कि किफायती भी रहता है। इसे बनाते समय आप अपनी जरूरत के मुताबिक चीजें भी जोड़ या घटा सकते हैं। बादाम, मूंगफली, भुना चना, अलसी और ओट्स से बना यह पाउडर शरीर को जरूरी पोषण देता है।

जरूरी सामग्री

  • 1 कप भुना चना
  • 1 कप बादाम
  • 1 कप मूंगफली (भुनी हुई)
  • आधा कप ओट्स
  • 1/4 कप अलसी के बीज
  • 1/4 कप कद्दू के बीज
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर

प्रोटीन पाउडर बनाने की विधि

  1. सबसे पहले बादाम, मूंगफली, ओट्स, अलसी और कद्दू के बीज को अच्छी तरह भून लें।
  2. अब इन सभी चीजों को कुछ देर ठंडा होने दें। पूरी तरह ठंडा हो जाने पर इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
  3. पीसने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिला दें और तैयार मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

प्रोटीन पाउडर के फायदे

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों के टिशूज में छोटे-छोटे डैमेज होते हैं। प्रोटीन पाउडर इन टिशूज को जल्दी ठीक करने और मांसपेशियों के आकार को बढ़ाने में मदद करता है।

वजन नियंत्रित करने में सहायक

प्रोटीन को पचाने में शरीर को थोड़ा ज्यादा समय लगता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। नतीजतन आप कम खाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

रिकवरी में मददगार

भारी काम या कसरत के बाद शरीर में जो थकान और दर्द महसूस होता है, उसे कम करने में प्रोटीन पाउडर असरदार साबित होता है। यह मांसपेशियों की रिकवरी तेज करता है, जिससे बॉडी रिलैक्स महसूस करती है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!