नीरज चोपड़ा की चोट के बीच राहत भरी खबर, इन दो जैवलिन थ्रोअर्स ने करियर बेस्ट थ्रो के साथ किया कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई खेल एक घंटा पहले 2
नीरज चोपड़ा की पीठ की चोट को लेकर सस्पेंस के बीच रोहित यादव और यशवीर सिंह ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारतीय खेल जगत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की चोट को लेकर जहां अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं देश के दो युवा एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उम्मीदों को नई दिशा दी है। रोहित यादव और यशवीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जगह पक्की कर ली है।

नीरज चोपड़ा की पीठ की चोट के चलते ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि इस बार जेवलिन थ्रो में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रहना पड़ सकता है। लेकिन टीम चयन की आखिरी तारीख 14 जून से ठीक एक दिन पहले, यानी 13 जून को, इन दोनों खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन मार्क पार कर इस आशंका को खत्म कर दिया। आखिरी मौके पर मिले इस सुनहरे अवसर को दोनों ने पूरी तरह भुनाया।

रोहित और यशवीर का दमदार प्रदर्शन

13 जून को रोहित यादव और यशवीर सिंह ने बेहतरीन फॉर्म दिखाई। रोहित ने 83.76 मीटर और यशवीर ने 82.93 मीटर का अपना करियर बेस्ट थ्रो फेंका। दोनों ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा तय किए गए 82.61 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को आसानी से पार कर लिया।

आखिरी मौके पर रचा इतिहास

यह दोनों खिलाड़ियों के लिए इस सीजन में क्वालिफाई करने का आखिरी अवसर था। दरअसल, एएफआई ने पहले मई में हुई फेडरेशन कप को कट-ऑफ इवेंट के रूप में रखा था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वहां कोई भी खिलाड़ी निर्धारित मार्क हासिल नहीं कर सका था। इसके बाद लुधियाना में ‘इंडियन एथलेटिक्स सीरीज’ का एक अतिरिक्त चरण जोड़ा गया, जहां इन दोनों ने यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!