धर्म
2 घंटे पहले
2
विचारों
ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। यही कारण है कि उस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर संबंधित ग्रह का असर साफ झलकता है। इस बार चर्चा रविवार को जन्म लेने वाले लोगों की, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा मानी जाती है। यही वजह है कि इनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व जैसी खूबियां सहज ही दिखाई देती हैं। हालांकि इनके स्वभाव में कुछ कमजोरियां भी छिपी रहती हैं।
सूर्य देव को समर्पित है रविवार
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है और ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसी कारण इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व में सूर्य से जुड़ी विशेषताएं उभरकर सामने आती हैं। ये जहां भी जाते हैं, अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।
रविवार को जन्मे लोगों की खूबियां
स्वाभिमानी स्वभाव: ऐसे जातक अपने मान-सम्मान और आत्मसम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं। चाहे हालात कैसे भी हों, ये अपने स्वाभिमान से समझौता करना पसंद नहीं करते। यही गुण इन्हें भीड़ से अलग खड़ा करता है और इनके व्यक्तित्व में एक खास गरिमा जोड़ता है।
गजब का आत्मविश्वास: इन लोगों के भीतर अद्भुत आत्मविश्वास होता है। कठिन परिस्थितियों में भी ये हार नहीं मानते। मजबूत मनोबल के बल पर ये वो काम भी कर दिखाते हैं, जिन्हें बाकी लोग मुश्किल या नामुमकिन समझते हैं।
स्वतंत्रता के पक्षधर: ये स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं और किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें रास नहीं आता। अपनी पहचान और निर्णय लेने की क्षमता के दम पर आगे बढ़ना इन्हें भाता है, इसीलिए अक्सर ये नेतृत्व की भूमिका में नजर आते हैं।
स्पष्टवादिता: साफ और सीधी बात कहना इनकी खास पहचान है। बातों को घुमा-फिराकर रखने के बजाय ये अपनी राय बेझिझक और स्पष्ट शब्दों में सामने रखते हैं।
करियर में हासिल करते हैं ऊंचा मुकाम
अपने नेतृत्व कौशल के बूते ये जातक करियर में अच्छी पहचान बनाते हैं। इनमें आगे बढ़ने और शीर्ष तक पहुंचने की प्रबल चाह रहती है, यही कारण है कि ये अक्सर जिम्मेदार और प्रभावशाली पदों तक पहुंच जाते हैं। राजनीति, प्रशासन और सरकारी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रविवार को जन्मे लोग बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और टीम को सही दिशा देने का हुनर भी इनमें होता है।
इन 3 कमजोरियों से रहें सावधान
- इनका स्वाभिमान कई बार दूसरों को अहंकार जैसा प्रतीत होता है, जिससे आपसी गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं।
- इनमें जिद्दी स्वभाव और अपनी बात मनवाने की प्रवृत्ति भी देखी जाती है।
- इन्हें गुस्सा भी जल्दी आ जाता है। हालांकि यह गुस्सा ज्यादा देर तक टिकता नहीं, फिर भी इसका असर रिश्तों और कामकाज पर बुरा पड़ सकता है।
Comments
0 comment