धर्म
एक घंटा पहले
2
विचारों
Rajyog 15 June 2026: ज्योतिष और धर्म, दोनों ही दृष्टि से 15 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि को छोड़कर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य और बुध के एक साथ आने से बुधादित्य राजयोग का योग बनेगा। खास बात यह है कि इसी दिन मलमास भी समाप्त हो रहा है और ज्येष्ठ अधिक अमावस्या भी रहेगी। इस राजयोग का असर दो राशियों के जातकों के करियर पर बेहद शुभ रूप में पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन-सी हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य के मिथुन में गोचर से ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग आपके लाभ भाव में बन रहा है, इसलिए करियर और कारोबार के मोर्चे पर आपको बेहद सुखद नतीजे मिल सकते हैं। अचानक पदोन्नति मिलने या आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े इस राशि के जातकों को शानदार डील हाथ लग सकती है। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से आपकी अधूरी इच्छाएं भी पूरी होने की संभावना है। सूर्य और बुध की यह युति आपके आत्मविश्वास को भी मजबूती देगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद से बढ़कर परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी इस राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग दसवें यानी कर्म भाव में बन रहा है। इसके चलते करियर के क्षेत्र में आपको सुधार देखने को मिलेगा और कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। बेरोजगार जातकों को 15 जून के बाद रोजगार मिलने के योग हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं और उनमें सफलता मिलने के भी संकेत हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी तार्किक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक स्तर पर भी आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
Comments
0 comment