जुलाई 2026 में गुरु-शुक्र की युति: इन 3 राशियों पर बरस सकती है धन-दौलत, मिलेंगे तरक्की के मौके धर्म एक महीने पहले 21
10 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर गुरु और शुक्र के बीच 30 डिग्री का विशेष संबंध बन रहा है। यह शुभ योग मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ, सफलता और प्रगति के संकेत दे रहा है।

Guru Shukra Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु और शुक्र दोनों को शुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। जब ये दोनों ग्रह किसी खास स्थिति में आ जाते हैं तो इसका प्रभाव जीवन के अनेक अहम पहलुओं पर दिखाई देता है। आगामी 10 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर गुरु और शुक्र के बीच 30 डिग्री का विशेष संबंध बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष की भाषा में बारहवां योग कहा जाता है। यह योग भले ही सीमित अवधि तक प्रभावी रहेगा, लेकिन यह सौभाग्य, आर्थिक उन्नति और सफलता के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

गुरु और शुक्र की युति का असर

ज्योतिषीय मान्यताओं की मानें तो गुरु और शुक्र की यह युति कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक मजबूती और व्यक्तिगत विकास का रास्ता खोल सकती है। मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह दौर खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

गुरु-शुक्र का यह शुभ योग मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक नतीजे लेकर आएगा। परिवार में आपसी स्नेह और तालमेल बढ़ने से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत महसूस हो सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने या आमदनी के नए जरिए बनने के संकेत हैं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी भरोसा और गहरा होगा। संपत्ति एवं निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र की यह युति पेशेवर जीवन में अच्छी खबरें ला सकती है। नौकरी करने वालों को अपने काम की सराहना मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में इन्क्रीमेंट, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और मुनाफे वाले अवसर मिल सकते हैं। साथ ही सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य और प्रगति का सूचक माना जा रहा है। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी में इजाफा होने तथा आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप