खेल
2 दिन पहले
3
विचारों
डायमंड लीग की अगली कड़ी 19 जून को दोहा में खेली जाएगी और भारतीय प्रशंसकों को भरोसा था कि लंबे अंतराल के बाद इस मंच पर नीरज चोपड़ा एक बार फिर मैदान में उतरते दिखेंगे। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी इस चरण में भी नहीं खेलेंगे। पीठ की चोट से उबरने के बाद नीरज इस समय स्विट्जरलैंड में अभ्यास कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान जापान में होने वाले एशियन गेम्स तथा उससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर लगा है।
फिटनेस सुधारने पर नीरज का पूरा फोकस
स्विट्जरलैंड के बिएन में चल रहे 47 दिन के ऑफ-सीजन प्रशिक्षण शिविर में नीरज चोपड़ा अपने फीजियो ईशान मारवाह और कोच जय चौधरी के साथ पसीना बहा रहे हैं, जहां उनका मुख्य लक्ष्य अपनी फिटनेस को बेहतर बनाना है। बीते कुछ वर्षों में नीरज फिटनेस संबंधी दिक्कतों से जूझते नजर आए, जिसके कारण कुछ बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद थी। यही वजह है कि अब वह अपनी फिटनेस पर मेहनत कर पुराने रंग में लौटने की कोशिश में जुटे हैं।
नीरज ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा छूते हुए 90.23 मीटर का थ्रो फेंका और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया। हालांकि उस मुकाबले में जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम कर लिया था।
दोहा में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे पर रहेगा ध्यान
नीरज के इस आयोजन से हटने के बाद दोहा डायमंड लीग में बाकी एथलीटों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने की पूरी संभावना है। सबसे ज्यादा निगाहें श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे पर रहेंगी, जिन्होंने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंककर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दोहा में होने वाली माजराती दोहा डायमंड लीग 2026 इस सीरीज का सातवां चरण होगी।
रुमेश को इस मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन एंडर्सन पीटर्स के साथ-साथ केशॉर्न वॉलकॉट और जूलियस यीगो से कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं।
Comments
0 comment