महाराष्ट्र
एक घंटा पहले
5
विचारों
अगर आप आने वाले दिनों में भोपाल, जयपुर, पुणे या इनसे जुड़े दूसरे शहरों की ओर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन शेड्यूल जरूर देख लें। पुणे डिवीजन ने 14 जून (रविवार) को स्टेशन यार्ड में सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरणों के रखरखाव के लिए नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है, जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा, जबकि कुछ सेवाओं के समय में फेरबदल किया गया है।
संरक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए किया जा रहा काम
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. स्प्निल नीला के अनुसार यह कार्य रेलवे संरक्षा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ब्लॉक की अवधि में पुणे स्टेशन के कई प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिससे मुंबई, नागपुर, जयपुर, भोपाल, बारामती, सतारा समेत अन्य रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
तीन ट्रेनें पूरी तरह रद्द
14 जून को चलने वाली सीएसएमटी-पुणे-सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस (11007/11008) को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 13 जून को नागपुर से रवाना होने वाली 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा 14 जून को चलने वाली 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें बीच रास्ते में होंगी समाप्त
13 जून को चलने वाली 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा 14 जून को चलने वाली 12127 सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस को खड़की स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं, 12 जून को चलने वाली 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस और 13 जून को चलने वाली 11406 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस हडपसर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।
दूसरे स्टेशन से रवाना होंगी ये ट्रेनें
14 जून को चलने वाली 12128 पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस अब पुणे के बजाय खड़की स्टेशन से रवाना होंगी।
इस ट्रेन का बदला समय
पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस (22171) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 14 जून को अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे के स्थान पर शाम 7:55 बजे पुणे से रवाना होगी।
Comments
0 comment