उत्तर प्रदेश
एक घंटा पहले
3
विचारों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में देश से जुड़े कई अहम विषयों पर गंभीर और सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में सम्मिलित रहे।
सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में वे शामिल हुए।
बैठक की थीम और चर्चा
मुख्यमंत्री के अनुसार यह बैठक 'विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित रही। इसमें मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास का केंद्र बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प को नई रफ्तार देने पर सार्थक संवाद हुआ।
यूपी की सक्रिय भूमिका
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी अपने हर नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
बैठक में शामिल प्रमुख नेता
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मण्डाविया समेत कई केंद्रीय मंत्री तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
Comments
0 comment