ओपिनियन: चाचा शिवपाल जी! सपा पर लगे 'गुंडई के दाग' को अखिलेश यादव मिटा नहीं पा रहे, और आप उसे फिर से उभार रहे हैं उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 21
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के अफसरों को धमकाया है, जबकि अखिलेश यादव लगातार पार्टी की छवि से 'गुंडई' का दाग हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी की पहचान अपने आप में एक दिलचस्प पहलू रही है। राज्य के किसी भी जिले में जाकर लोगों से पूछा जाए तो अधिकतर का यही जवाब मिलेगा कि जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तब-तब पूरे प्रदेश में गुंडों का बोलबाला हो जाता है। यही वजह है कि 'गुंडई' शब्द मानो इस पार्टी के साथ चिपक-सा गया है।

अखिलेश की कोशिश पर फिरता पानी

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि सपा के माथे से गुंडई का यह दाग किसी तरह हट जाए। लेकिन हर बार उनकी इस मेहनत पर तब पानी फिर जाता है, जब बीच-बीच में पार्टी के कोई नेता या कार्यकर्ता ऐसी कोई हरकत कर बैठते हैं, जिससे सारा किया-कराया बेकार हो जाता है।

शिवपाल यादव की अफसरों को धमकी

इस बार यह काम खुद अखिलेश यादव के चाचा और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कर दिखाया है। शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के अफसरों को धमकाया है। हैरानी की बात यह है कि चुनाव में अभी काफी वक्त बाकी है, इसके बावजूद शिवपाल यादव अभी से ही सपा की सरकार बनने की उम्मीद के सहारे अफसरों को आंखें दिखाने में जुट गए हैं।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप