मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में जश्न, लखनऊ से वाराणसी तक सीएम योगी संभालेंगे मोर्चा उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 40
केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बड़े आयोजन होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ के लोकभवन में मीडिया संवाद कर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, नोएडा के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और शाम को वाराणसी में योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार इस अवसर को ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष’ के रूप में पूरे प्रदेश में मनाएगी। इस आयोजन के तहत मुख्यमंत्री सुबह राजधानी लखनऊ में और शाम को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, जहां वे केंद्र सरकार के सुशासन, जनकल्याण और विकास से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

लोकभवन में मीडिया संवाद और प्रदर्शनी का उद्घाटन

सुशासन को समर्पित 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में मीडिया से संवाद करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार के नेतृत्व में जनकल्याण, अवस्थापना और आस्था को मिले सम्मान के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।

संगठन और सहयोगी दलों के नेता भी होंगे शामिल

इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री तथा सहयोगी दलों के नेता भी इसमें भाग लेंगे।

  • अपना दल (एस) के आशीष पटेल
  • निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद
  • सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर
  • राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार

नोएडा के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

लोकभवन में मुख्य कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कुल 110 में से 45 इलेक्ट्रिक बसों (प्रथम चरण) को फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके साथ ही वे नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

शाम को वाराणसी में लाभार्थियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पहुंचेंगे। यहां वे गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहरी आजीविका मिशन और उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। आयोजन स्थल पर एक जनपद-एक व्यंजन समेत कई विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप