श्रीलीला के जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन की रहस्यमयी सेल्फी, शीशे पर लिखे शब्दों ने मचाई हलचल, फैंस पूछ रहे- कुछ चल रहा है क्या? मनोरंजन एक घंटा पहले 2
कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' की को-स्टार श्रीलीला को जन्मदिन की बधाई एक खास सेल्फी पोस्ट के जरिए दी, जिसमें लिखे संदेश पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। पहले इस फिल्म को 'आशिकी 3' के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'तू मेरी जिंदगी है' रखा गया है। फिल्म की कमान निर्देशक अनुराग बसु संभाल रहे हैं। इसमें कार्तिक के साथ साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला नजर आने वाली हैं। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है। आज श्रीलीला अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर कार्तिक ने अपनी को-स्टार के लिए एक खास पोस्ट साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 15 जून की आधी रात को ही अभिनेता ने श्रीलीला के लिए यह स्पेशल पोस्ट डाली।

कार्तिक ने इस अंदाज में दी बधाई

बाइक राइड जैसी दिखने वाली एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे श्री श्री'। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह फोटो किसी शूट के दौरान की थी या किसी निजी यात्रा की। बाइक के शीशे में ली गई इस सेल्फी में लिखा संदेश दिलचस्प था- 'शीशे में दिख रही चीजें असल में पास होती हैं।' इसके जवाब में श्रीलीला ने भी प्यार जताते हुए लिखा, 'थैंक यू स्वीटेस्ट।' इसी संदेश को लेकर फैंस अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।

फिल्म का पहला लुक और रिलीज में देरी

पिछले साल कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म का पहला लुक सामने आया था, जिसमें कार्तिक एक रॉकस्टार के किरदार में श्रीलीला के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आए थे। शुरुआत में फिल्म को दिवाली 2025 में रिलीज किया जाना तय था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया।

श्रीलीला से पहले तृप्ति का नाम था चर्चा में

शुरुआती चर्चाओं में कहा जा रहा था कि फीमेल लीड की दौड़ में तृप्ति डिमरी सबसे आगे थीं। हालांकि बाद में बताया गया कि उन पर विचार नहीं किया जा रहा था। कयास यह भी लगाए गए कि रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में उनके प्रदर्शन के बाद बनी ओवरएक्सपोज्ड और बेहद सेक्सुअलाइज्ड छवि इसकी वजह रही। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

अनुराग बसु ने रखा अपना पक्ष

इन सभी चर्चाओं पर निर्देशक अनुराग बसु ने विराम लगाया। उन्होंने HT सिटी से बातचीत में कहा, 'इमेज इसकी वजह नहीं थी। मैं किसी कलाकार को उसके निभाए किरदारों के आधार पर आंकने वाला आखिरी इंसान हूं। 'आशिकी' अब कहानी का हिस्सा भी नहीं रही। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आईं। सबसे अहम बात डेट्स की थी, तृप्ति पहले से ही विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और मेरी फिल्म इसी महीने शुरू हो रही थी। वह आज भी मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं और एक अभिनेत्री के रूप में मैं उनका बहुत प्रशंसक हूं। क्या हुआ था, यह आपको उन्हीं से पूछना चाहिए।'

फिलहाल इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं दोनों कलाकार

काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस समय 'नागजिला' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं श्रीलीला भी अभिनेता नितिन के साथ फिल्म 'रॉबिनहुड' पर काम में जुटी हुई हैं।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!