ईरान का इजरायल पर फिर बड़ा हमला, वेस्ट बैंक के आसमान में रातभर बरसीं मिसाइलें; ट्रंप की चेतावनी विश्व एक घंटा पहले 2
बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने रात में इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं और वेस्ट बैंक के आसमान में इन्हें देखा गया। दो महीने से चल रहे युद्ध विराम के बीच यह पहला हमला है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है।

ईरान ने एक बार फिर इजरायल को निशाना बनाते हुए जोरदार हमला किया है। बीती रात ईरान की ओर से इजरायल पर कई मिसाइलें छोड़ी गईं। इजरायल का दावा है कि देर रात भारी संख्या में मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कई इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में दिखाई दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 महीने से जारी युद्ध विराम के दौरान इजरायल पर ईरान का यह पहला हमला है। यह मिसाइल हमला इजरायल की ओर से बेरूत पर की गई एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद किया गया।

नया विवाद क्यों भड़का?

ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर लेबनान पर हमला हुआ तो वह इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करेगा। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया, तो इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग दीं। हालांकि अब तक इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ेगा युद्ध?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना ने कहा, "IDF ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान कर ली है। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं।" सेना के अनुसार, इजरायली एयर फोर्स ने ईरान से छोड़ी गई सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।

ट्रंप ने नेतन्याहू को किया फोन

इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को आगाह किया है कि वह हमले बंद करे, वरना युद्ध विराम की डील रुक सकती है। इजरायली ब्रॉडकास्टर चैनल 12 से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "मैं अभी नेतन्याहू को फोन करके कहूंगा कि वे कोई जवाबी कार्रवाई न करें। दोनों पक्ष अपना-अपना काम कर चुके हैं। इजरायल ने हमला किया और ईरान ने भी हमला किया। अब और हमलों की कोई जरूरत नहीं है।" इसके बाद अमेरिकी मीडिया ने जानकारी दी कि ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!