ईरान में खामेनेई की अंत्येष्टि की तैयारी तेज, तीन शहरों में जुटेंगे दो करोड़ लोग, ऐतिहासिक होगा आयोजन विश्व 14 घंटे पहले 3
ईरान सरकार ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें करीब दो करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जून के तीसरे हफ्ते में अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है।

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जल्द ही किया जाने वाला है। इसके लिए ईरानी सरकार ने तीन दिन तक चलने वाले राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का ऐलान किया है। तेहरान, कौम और मशहद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब दो करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इन शहरों में निकलेंगे जुलूस

ईरानी मीडिया के अनुसार, शोक जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकाले जाएंगे। इन तीनों स्थानों पर बड़े सार्वजनिक आयोजन किए जाएंगे। अकेले तेहरान का मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चलने का अनुमान है। इसे लेकर तेहरान प्रशासन तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है।

तेहरान में उमड़ सकती है दो करोड़ की भीड़

अधिकारियों का अनुमान है कि अकेले तेहरान में ही दो करोड़ लोग पहुंच सकते हैं। इतनी विशाल भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन व्यापक इंतजाम कर रहा है। गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था।

लंबे समय के लिए टाला गया था दफनाने का काम

इसी हमले में तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी। इस्लामिक परंपरा के अनुसार मृत्यु के बाद दफनाने का काम तुरंत किया जाता है, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे काफी लंबे समय के लिए स्थगित कर दिया था।

जून के तीसरे हफ्ते में हो सकता है अंतिम संस्कार

मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ की वजह से तत्काल अंतिम संस्कार करना संभव नहीं है। अब सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने जानकारी दी है कि यह कार्यक्रम जून में आयोजित होगा। संभावना है कि जून के तीसरे हफ्ते में अंतिम संस्कार किया जाए, हालांकि इसकी पक्की तारीख अभी सामने आना बाकी है।

रुबियो का दावा- मोज्तबा खामनेई जिंदा हैं

दूसरी ओर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रुबियो के मुताबिक मोज्तबा न सिर्फ जिंदा हैं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय होकर ईरान से जुड़े अहम फैसले ले रहे हैं। अमेरिकी सीनेट पैनल को संबोधित करते हुए रुबियो ने कहा कि उनके पास ऐसे पुख्ता संकेत मौजूद हैं जो यह दर्शाते हैं कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई किसी न किसी स्तर पर देश के महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

हमले में घायल हुए थे मोज्तबा

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया था, जिसमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसी बमबारी के दौरान उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ठप पड़ी है अमेरिका-ईरान वार्ता

इस घटना के बाद मोज्तबा को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!