टोफू से तैयार करें कुरकुरा और सेहतमंद नाश्ता, बच्चे चटकारे लेकर खाएंगे, अभी नोट करें यह आसान रेसिपी जीवनशैली एक घंटा पहले 3
रोज़ नाश्ते में क्या बनाएं, इस उलझन का हल है सोया पनीर यानी टोफू से बना यह स्टफ नाश्ता। हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट यह डिश बच्चों और मेहमानों, दोनों को खूब भाएगी।

हर सुबह उठते ही सबसे पहला सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में आखिर क्या बनाया जाए। अगर आप भी रोज़ाना के इसी मेन्यू को लेकर परेशान रहते हैं, तो टोफू से बनी यह लाजवाब रेसिपी आपकी मुश्किल आसान कर देगी। सोया पनीर यानी टोफू से तैयार यह नाश्ता जितना सेहत के लिए अच्छा है, स्वाद में उससे भी कहीं ज्यादा बढ़िया है। घर पर मेहमान आ जाएं या बच्चों को कुछ चटपटा और मज़ेदार खिलाना हो, ऐसे में यह नाश्ता बेहतरीन विकल्प साबित होता है। आइए, फटाफट जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका।

टोफू नाश्ता बनाने की विधि

पहला चरण

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें आधा बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक कटी गाजर और स्वीट कॉर्न डालें। साथ ही आधा कटोरी आलू को छोटे-छोटे क्यूब्स में काटकर मिला दें। इसके बाद 2 मीडियम साइज के उबले हुए आलू को मैश करके इसमें डालें। अब इस मिश्रण में आधा कप चावल का आटा, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और 2 बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं। मसालों में आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटी चम्मच आमचूर पाउडर, थोड़ी पिसी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

दूसरा चरण

सब चीज़ों को आपस में अच्छे से मिलाने के बाद इसमें 1 चम्मच ऑयल या घी डालकर दोबारा मिला लें। अब टोफू लें और उसे फिंगर के साइज में थोड़ा लंबा और पतला क्यूब्स में काट लें। कटे हुए टोफू के ऊपर 2 चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर छिड़कें। इसके बाद ऊपर से थोड़ी चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें। एक बार टोफू को अलट-पलट करते हुए इन मसालों को उस पर अच्छी तरह चिपकने दें।

तीसरा चरण

एक पैन में 1 टेबल स्पून ऑयल गर्म करें और सोया पनीर यानी टोफू को हल्का फ्राई कर लें। फ्राई किए हुए टोफू को थोड़ा ठंडा होने दें। इस बीच पहले से तैयार की गई स्टफिंग में से लोई जितनी मात्रा लें और उसे हथेली पर रखकर थोड़ा बड़ा कर लें। अब इसके बीच में फ्राई किया हुआ टोफू का एक टुकड़ा रखें और उसे स्टफिंग से चारों ओर से अच्छी तरह ढक दें। आप चाहें तो इसे गोल या चौकोर शेप में बना सकते हैं। इसी तरह बाकी टोफू को भी तैयार करके अलग रख लें।

चौथा चरण

अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और तैयार किए गए स्टफ टोफू को फ्राई करें। इन्हें तब तक तलें जब तक इन पर हल्का गोल्डन रंग न आ जाए, क्योंकि इससे यह खाने में बेहद करारा और स्वादिष्ट लगता है। यकीन मानिए, एक बार इस नाश्ते को बनाकर खाने के बाद आप इसे हमेशा के लिए अपने मेन्यू में शामिल कर लेंगे। बच्चों को तो यह रेसिपी खास तौर पर बहुत पसंद आने वाली है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!