व्यापार
एक घंटा पहले
2
विचारों
Silver and Gold Price: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों का असर ग्लोबल बाजार पर साफ दिख रहा है, जहां तेजी का माहौल बना हुआ है। इसी रुझान के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। हालांकि, दूसरी ओर शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में नरमी रही।
सोना-चांदी हरे निशान में
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते दिखे। सुबह करीब 09.54 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.71 प्रतिशत यानी 1,052 रुपये की तेजी के साथ 1,49,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 1.13 प्रतिशत यानी 2,717 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान कच्चा तेल 1.50 प्रतिशत यानी 124 रुपये की गिरावट के साथ 8116 रुपये प्रति बैरल पर रहा।
सोने का भाव 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक
शुक्रवार को 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना तेज शुरुआत के साथ 1,50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को यह 1,48,932 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज के कारोबार में सोने का भाव 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई और 1,49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो के बीच रहा।
चांदी में भी जोरदार बढ़त
इसी तरह, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी आज अच्छी मजबूती के साथ 2,42,776 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। गुरुवार को इसका बंद भाव 2,39,653 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। आज कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2,44,817 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई और 2,42,171 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंचा।
कच्चे तेल में गिरावट
कच्चे तेल की बात करें तो आज 20 जुलाई की डिलीवरी वाला कच्चा तेल गिरावट के साथ 8,157 रुपये प्रति बैरल पर खुला। गुरुवार को इसकी कीमत 8,240 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुई थी। आज के कारोबार में कच्चे तेल का भाव 8,180 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे हाई और 8,102 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे लो के बीच रहा।
Comments
0 comment