फिरोजाबाद आरसेटी में महिलाओं को धूपबत्ती और ब्यूटीपार्लर की निःशुल्क ट्रेनिंग, 5 लाख तक का लोन भी, घर बैठे स्वरोजगार का अवसर उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 20
फिरोजाबाद के उसाइनी स्थित आरसेटी केंद्र पर ग्रामीण महिलाएं धूपबत्ती, अगरबत्ती और ब्यूटीपार्लर की मुफ्त ट्रेनिंग ले रही हैं। प्रशिक्षण के बाद खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा भी दी जाएगी।

अगर आप भी घर बैठे अपना कोई कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आरसेटी केंद्र पर जाकर प्रशिक्षण ले सकती हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में महिलाएं समूह से जुड़कर अलग-अलग कामों की निःशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं। इस पहल से महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर नई-नई चीजें तैयार कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी और घर पर रहते हुए ही अपना व्यवसाय खड़ा कर पाएंगी। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए इच्छुक महिलाएं संबंधित विभाग में जाकर संपर्क कर सकती हैं।

धूपबत्ती और ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

फिरोजाबाद के उसाइनी स्थित आरसेटी केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहीं किरण ने बताया कि वह टूंडला के एक गांव की रहने वाली हैं। घर के कामकाज निपटाने के बाद उन्हें एक समूह के बारे में जानकारी मिली, जिससे वह जुड़ गईं और फिर ट्रेनिंग लेना शुरू किया। यहां वह धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाना सीख रही हैं, ताकि आगे चलकर अपना खुद का कारोबार खड़ा कर सकें।

एक अन्य महिला कमला देवी ने बताया कि पहले वह कोई काम नहीं करती थीं, लेकिन अब उन्होंने धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। इससे उन्हें घर बैठे ही अपना स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस केंद्र पर उनके साथ कई और महिलाएं भी प्रशिक्षण ले रही हैं।

महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाली ट्रेनर रानी ने बताया कि यहां ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं। इस प्रशिक्षण के लिए पहले महिलाएं अपने इलाके के समूह से जुड़ती हैं और उसके बाद उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग भी दिया जाता है।

5 लाख तक के लोन का भी मिलेगा फायदा

हुसैनी स्थित आरसेटी केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्वरोजगार खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। ट्रेनर ने बताया कि यहां प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ₹500000 तक के लोन की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर घर बैठे ही अच्छी कमाई कर सकें।

ब्यूटीपार्लर कोर्स से युवतियों को भी मिल रहा अवसर

ब्यूटीपार्लर का कोर्स कर रहीं नीहारिका शर्मा ने बताया कि वह यहां निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आई हैं। इस ट्रेनिंग से उन्हें अपना कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्हें यहां ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे वह बारीकी से सीख रही हैं।

वहीं एक अन्य महिला हेमलता ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र पर समय-समय पर कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं। इस गर्मी के मौसम में ब्यूटीपार्लर का कोर्स भी चल रहा है, जिसे सीखने के लिए वह रोजाना यहां आती हैं। कोर्स पूरा करने के बाद वह अपना ब्यूटीपार्लर खोलकर व्यवसाय शुरू करेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप