जीवनशैली
एक घंटा पहले
2
विचारों
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग पार्लर में मैनीक्योर करवाना पसंद करते हैं। ऐसे में जापानी मैनीक्योर की टेक्निक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, क्योंकि यह न सिर्फ नाखूनों को सुंदर बनाती है, बल्कि उन्हें मजबूत और स्वस्थ भी रखती है।
क्यों वायरल हो रहा है जापानी मैनीक्योर
आज के दौर में जहां रंग-बिरंगी नेल पॉलिश, नेल आर्ट और बड़े-बड़े डिजाइन वाले नाखूनों का चलन है, वहीं जापानी मैनीक्योर अपनी सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती के चलते तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह तकनीक नाखूनों को चटकीली नेल पॉलिश और एक्सेसरीज के नीचे छिपाने के बजाय उनकी नेचुरल चमक और सेहत को बेहतर बनाने पर जोर देती है।
इस मैनीक्योर को कराने के बाद नाखूनों में मोती जैसी हल्की और चमकदार शाइन उभरकर सामने आती है, जो इसकी असली खूबसूरती मानी जाती है।
दूसरे मैनीक्योर से कैसे अलग है यह तकनीक
जापानी मैनीक्योर का लुक बाकी मैनीक्योर से काफी अलग होता है। इसमें न तो किसी गहरे रंग की नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है और न ही चमकदार डिजाइनों का। इसके बजाय नाखूनों की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में नाखूनों को बहुत बारीकी से पॉलिश किया जाता है, जिससे उनमें मुलायम, चमकीला और प्राकृतिक लुक आ जाता है। नतीजतन नाखून छोटे, साफ-सुथरे और स्वस्थ नजर आते हैं।
किन लोगों के लिए है खास
यह मैनीक्योर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो “क्वाइट लक्जरी” और मिनिमलिस्ट ब्यूटी को पसंद करते हैं। सादगी भरे और नेचुरल लुक की चाहत रखने वालों के लिए यह तकनीक एक आदर्श विकल्प है।
Comments
0 comment