Elon Musk Motivational Quotes: एलन मस्क के ये विचार बदल सकते हैं आपकी सोच, मिलेगी कामयाबी की राह जीवनशैली 2 घंटे पहले 2
स्पेसएक्स के IPO के बाद एलन मस्क की संपत्ति $1.3 ट्रिलियन के पार पहुंच गई और वे इतिहास के पहले ट्रिलेनियर बन गए। पढ़िए उनके वे प्रेरक विचार जो आपको आगे बढ़ने का हौसला देंगे।

एलन मस्क का नाम दुनिया के सबसे चर्चित और धनी कारोबारियों तथा निवेशकों में गिना जाता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े बदलाव लाने और हटकर सोचने वाले आइडियाज के लिए उनकी अलग पहचान है। बड़े जोखिम उठाने का साहस और भविष्य की तकनीक को जमीन पर उतारने की उनकी क्षमता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

हाल ही में जून 2026 में उनकी दौलत ने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया, जो इससे पहले कोई हासिल नहीं कर पाया था। उनकी कंपनी स्पेसएक्स के बंपर IPO के बाद मस्क की संपत्ति $1.3 ट्रिलियन के पार निकल गई और इसी के साथ वे इतिहास के पहले ट्रिलेनियर बन गए। अपनी दूरदर्शी सोच के लिए मशहूर मस्क के विचार लोगों में जोश जगाते हैं और उन्हें सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यहां हम उनके कुछ ऐसे ही प्रेरक कथन लेकर आए हैं।

एलन मस्क के प्रेरणादायक विचार

  • जिंदगी में मैंने जो सबसे बड़ी बात समझी है, वह यह है कि सही समय पर सही सवाल पूछना बेहद जरूरी होता है।
  • हार मान लेने का खयाल कभी मेरे मन में आया ही नहीं।
  • अपना सब कुछ काम में झोंक देना पड़ता है। अगर आप हफ्ते में 80 से 100 घंटे मेहनत करते हैं और बाकी लोग 40 घंटे हफ्ता काम करते हैं, तो जिस लक्ष्य को पाने में उन्हें 1 साल लगेगा, उसे आप महज 4 महीने में हासिल कर लेंगे।
  • अगर कोई आपका साथ देने को तैयार न हो, तो अकेले ही उसे करके दिखाओ।
  • जब आप अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं, तो पूरी ताकत के साथ मेहनत करनी पड़ती है। हर चीज की शुरुआत 0 से ही होती है।
  • जब कोई काम बेहद जरूरी हो जाता है, तब आप हालात नहीं देखते और किसी भी हाल में उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं।
  • असफलता भी एक विकल्प है, क्योंकि अगर आप कभी फेल ही नहीं होंगे, तो नए इनोवेशन के आइडिया आपके पास नहीं आएंगे।
  • सबसे बेहतर सलाह यही है कि हमेशा यही सोचते रहो कि किसी काम को और बेहतर तरीके से कैसे किया जा सकता है।
  • आम इंसान भी खास बनने का रास्ता चुन सकता है और इस दुनिया में कमाल कर सकता है।

एलन मस्क के ये विचार बताते हैं कि लगन, मेहनत और हटकर सोच के दम पर कोई भी इंसान असाधारण मुकाम हासिल कर सकता है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!