वर्दी पहनने का सपना अब होगा साकार! मुजफ्फरपुर की ये हैं 5 बेहतरीन एकेडमी, रिटेन से फिजिकल तक पूरी तैयारी करियर एक घंटा पहले 2
मुजफ्फरपुर सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी का बड़ा गढ़ बन चुका है, जहां की टॉप 5 एकेडमियां लिखित और शारीरिक दोनों परीक्षाओं की मजबूत तैयारी कराती हैं। अग्निवीर और बिहार पुलिस भर्ती में इन संस्थानों के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना संजोने वाले युवाओं के लिए मुजफ्फरपुर एक अहम केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां कई ऐसी एकेडमियां चल रही हैं, जहां अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की भी पूरी तैयारी कराई जाती है। हाल ही में घोषित अग्निवीर भर्ती के नतीजों में इन संस्थानों के कई छात्र सफल रहे हैं। इतना ही नहीं, बिहार पुलिस और बिहार होमगार्ड भर्ती में भी इन एकेडमियों के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

ब्रांड फिजिकल एकेडमी

यह संस्थान बीते कई वर्षों से सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कराने के लिए जाना जाता है। यहां दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य शारीरिक गतिविधियों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही अभ्यर्थियों को लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलती है। हाल के वर्षों में यहां से कई युवाओं ने अग्निवीर और पुलिस भर्ती में कामयाबी हासिल की है।

महादेव फिजिकल एकेडमी

अनुशासित ट्रेनिंग व्यवस्था के लिए यह एकेडमी युवाओं के बीच खास पहचान बना चुकी है। यहां शारीरिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है और भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे दौड़ तथा अन्य फिजिकल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अग्निवीर और बिहार पुलिस भर्ती में यहां के कई छात्र चयनित हुए हैं। यहां रिटन के साथ-साथ फिजिकल की भी तैयारी कराई जाती है और हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों के बच्चे भी यहां रहकर तैयारी करते हैं।

बाला फिजिकल एकेडमी

मुजफ्फरपुर के प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में बाला फिजिकल एकेडमी भी शामिल है। यहां सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए युवाओं को तैयार किया जाता है। अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास कराया जाता है। पिछले तीन से चार वर्षों में इस एकेडमी के छात्रों ने कई भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। यहां रिटेन और फिजिकल दोनों की तैयारी कराई जाती है, साथ ही हॉस्टल की सुविधा भी मौजूद है।

मुजफ्फरपुर एकेडमी

इस संस्थान में लिखित परीक्षा और फिजिकल, दोनों की तैयारी कराई जाती है। यहां सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग समेत अन्य विषयों की कक्षाओं के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अग्निवीर भर्ती के हालिया नतीजों में यहां के कई छात्रों ने सफलता पाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

वॉरियर एकेडमी

सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच यह एकेडमी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यहां भर्ती प्रक्रिया के हर चरण की तैयारी कराई जाती है। संस्थान का दावा है कि उसके कई छात्र बिहार पुलिस, बिहार होमगार्ड और अग्निवीर भर्ती में सफल हुए हैं। नियमित प्रैक्टिस और सही मार्गदर्शन के चलते युवाओं का रुझान इस एकेडमी की ओर लगातार बढ़ रहा है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!