हर बार चिपचिपी बन जाती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये तरीके, बनेगी एकदम कुरकुरी जीवनशैली एक घंटा पहले 2
भिंडी की सब्जी अक्सर गीली और लिसलिसी रह जाती है। कुछ आसान रसोई टिप्स अपनाकर आप इसे हर बार एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

भिंडी की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। चाहे दाल-चावल के साथ खाई जाए या रोटी के साथ, इसका स्वाद हर किसी को भाता है। लेकिन कई बार यह सब्जी गीली और चिपचिपी रह जाती है, जिससे इसका मजा फीका पड़ जाता है। अगर आपको भी लिसलिसी भिंडी पसंद नहीं है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इसे एकदम कुरकुरी बना सकते हैं।

भिंडी को चिपचिपी बनने से रोकने के आसान उपाय

  • भिंडी को अच्छी तरह सुखाएं: सब्जी को चिपचिपी होने से बचाने के लिए भिंडी काटने के बाद उसे सूती कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह सुखा लें। नमी कम होने पर सब्जी कुरकुरी बनती है।

  • प्लेट से न ढकें: सब्जी पकाते समय उसे प्लेट से ढकने की गलती न करें। ढकने से अंदर भाप बनती है और सब्जी पानी छोड़ देती है, जिससे वह लिसलिसी हो जाती है।

  • तेज आंच पर पकाएं: भिंडी को शुरुआत से ही तेज आंच पर पकाएं। इससे उसका चिपचिपापन खत्म हो जाता है। हालांकि ध्यान रहे कि सब्जी जलने न पाए।

  • नमक सबसे आखिर में डालें: शुरुआत में नमक डालने से भिंडी लिसलिसी हो सकती है, इसलिए नमक एकदम आखिर में मिलाएं। बेहतर यही है कि जब सब्जी 80 प्रतिशत तक पक जाए, तभी नमक डालें।

  • खटास का इस्तेमाल करें: सब्जी को चिपचिपा होने से बचाने के लिए आप उसमें थोड़ा नींबू का रस या इमली का रस भी मिला सकते हैं।

कैसे बनाएं कुरकुरी भिंडी की सब्जी

सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें लहसुन व मिर्च का तड़का लगाएं। जब यह चटकने लगे तो हल्की तेज आंच पर भिंडी को भूनें और सब्जी को प्लेट से बिल्कुल न ढकें। आखिर में स्वादानुसार नमक डालकर गैस बंद कर दें। आपकी कुरकुरी भिंडी की सब्जी तैयार है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!