डेमोग्राफी चेंज पर अमित शाह सख्त, हर इलाके की जमीनी रिपोर्ट तलब, देशभर में होगा सर्वे राष्ट्रीय राजनीति एक महीने पहले 19
गृह मंत्री अमित शाह ने डेमोग्राफी चेंज पर गठित कमीशन की बैठक की अध्यक्षता की और सीमावर्ती, मेट्रो तथा औद्योगिक इलाकों का दौरा कर जनसंख्या अनुपात में बदलाव की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ वर्षों के दौरान जनसंख्या अनुपात में आए बदलाव यानी डेमोग्राफी चेंज को लेकर केंद्र सरकार अब गंभीर रुख अपना रही है। इस मुद्दे की जानकारी सरकार और दूसरी एजेंसियों को समय-समय पर मिलती रही है। इसी विषय पर गृह मंत्री अमित शाह ने डेमोग्राफी चेंज के लिए गठित कमीशन की बैठक की अध्यक्षता की।

कमीशन को मिला साफ निर्देश

बैठक के दौरान गृह मंत्री ने कमीशन के सदस्यों को स्पष्ट आदेश दिया कि वे देशभर में मौजूद सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि सदस्य ऐसी जगहों पर जाकर यह आकलन करें कि पिछले कुछ सालों में वहां जनसंख्या अनुपात में कितना परिवर्तन हुआ है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें।

शाह कर चुके हैं संवेदनशील इलाकों का दौरा

उल्लेखनीय है कि जनसंख्या असंतुलन यानी डेमोग्राफी चेंज के मसले पर गृह मंत्री अमित शाह बीते कुछ महीनों में बिहार के सीमांचल क्षेत्र और भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राजस्थान सेक्टर का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान उन्होंने संबंधित जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठकें भी की थीं।

क्यों बना कमीशन

गृह मंत्री के आदेश पर ही देशभर में बीते कुछ वर्षों में कई स्थानों पर हुए जनसंख्या अनुपात बदलाव का आकलन करने के लिए यह कमीशन गठित किया गया है। इसी कमीशन की बैठक आज गृह मंत्री के साथ आयोजित की गई थी, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप