ज्योतिष
एक घंटा पहले
2
विचारों
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग को आधार बनाकर बारह राशियों का दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुनर्वसु नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है, वहीं सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है। आइए जानते हैं कि बुधवार का यह दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कारोबार, करियर और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है।
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार वृषभ राशि के जातक अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेते हैं। ये लोग आमतौर पर मेहनती होते हैं और जिस भी काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें ऐसे कार्य पसंद आते हैं जिनसे इन्हें लोकप्रियता हासिल हो।
कारोबार में नुकसान की आशंका
जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने कारोबार से संबंधित फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है। संभव है कि आज आपको व्यापार में थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़े। नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और अपने काम के बल पर दफ्तर में नई पहचान बनाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखें।
चांदी में निवेश रहेगा लाभकारी
निवेश की योजना बना रहे वृषभ राशि के जातक आज चांदी में पैसा लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके अलावा यदि आज आप किसी छोटे प्लॉट में निवेश करते हैं, तो उससे भी आपको फायदा होगा।
प्रेम का इजहार करने के लिए शुभ दिन
जो जातक सिंगल हैं, उनकी आज जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। आज आप जिसे चाहते हैं, उसके सामने अपने दिल की बात खुलकर रख सकते हैं। जिनका पहले से कोई पार्टनर है, उनके लिए दिन शानदार रहेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा।
गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा घास
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है। वृषभ राशि के जातक आज भगवान गणेश की पूजा-अर्चना अवश्य करें। यदि आप उन्हें दूर्वा घास अर्पित करेंगे, तो आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे।
Comments
0 comment