Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए संयम का दिन, फैसले सोच-समझकर लें और पैसों के मामले में रहें सतर्क ज्योतिष एक घंटा पहले 3
14 जून 2026 को धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की सलाह है। आज किसी को पैसा उधार न दें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें।

14 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज आपके सामने कोई ऐसी पुरानी उलझन सुलझ सकती है, जिसका जवाब आप लंबे समय से तलाश रहे थे। यह किसी रिश्ते, काम या जीवन की किसी परिस्थिति से जुड़ा मामला हो सकता है, जिसे आप अब तक टालते आ रहे थे। शुरू में यह बात भले ही आपको थोड़ी असहज करे, लेकिन इसका सामना करना जरूरी होगा।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मन को शांत बनाए रखना आपके हित में रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

कार्यस्थल पर मेहनत का मिलेगा फल

दफ्तर में आज समय रहते काम निपटाने की चुनौती बनी रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत बेहतर नतीजे दिला सकती है। जो लोग लंबे अरसे से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए राहत के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहिए, वहीं कारोबारियों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है।

आज किसी को उधार देने से बचें

पंडित शत्रुघ्न झा के मुताबिक धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में खास सतर्कता बरतनी चाहिए। उनका कहना है कि आज किसी को पैसा उधार न दें। इतना ही नहीं, कोई नया निवेश करने या बड़े लेन-देन में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें, अन्यथा आगे चलकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि जो बात पिछले कुछ समय से आपको परेशान कर रही थी, उसी से जुड़ा कोई नया हल या अवसर आज सामने आ सकता है।

जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर साथ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज परिवार में माहौल सामान्य बना रहेगा और आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और खुलकर बातचीत रिश्तों को और मजबूती देगी। आज की गई मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए परिश्रम से पीछे न हटें।

सेहत और शुभ संकेत

स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। मानसिक रूप से भी खुद को थोड़ा समय देना आपके लिए जरूरी रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 4 रहने वाला है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!