श्रीलंका के खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, क्या ICC उठाएगा कोई कदम? जानें नियम क्या कहते हैं क्रिकेट एक महीने पहले 67
श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे से उलझ पड़े। अब सवाल यह है कि इस झगड़े पर ICC या BCCI कोई कार्रवाई करेगा या नहीं।

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए की ओर से मैदान में उतरे वैभव सूर्यवंशी एक मुकाबले के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ गए। श्रीलंकाई खिलाड़ियों की स्लेजिंग के बाद माहौल गरमा गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस मामले में कोई कार्रवाई हो सकती है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की टीम को भी इसी स्कोर पर रोक दिया गया। नतीजा बराबरी पर रहने के कारण मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में मेजबान टीम ने 18 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इंडिया ए हासिल नहीं कर सका।

यहां तक सब ठीक था, लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद हालात बिगड़ गए। पवेलियन लौटते समय वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे जब लौट रहे थे, तभी श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबगे ने स्लेजिंग की। इसके बाद वैभव और विशन के बीच हाथापाई हो गई। बीच-बचाव करते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया।

क्या कहते हैं ICC के नियम

ICC के नियम 2.12 के अनुसार कोई भी खिलाड़ी खेल से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ गलत शारीरिक संपर्क नहीं कर सकता। यदि कोई खिलाड़ी जानबूझकर ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के मुताबिक क्रिकेट मैच के दौरान या उसके बाद किसी तरह का शारीरिक झगड़ा नहीं होना चाहिए।

हालांकि यह कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं था, इसलिए ICC इस मामले में कार्रवाई नहीं कर सकता। ऐसे में सवाल यह उठा कि क्या BCCI वैभव के खिलाफ कोई कदम उठाएगा।

BCCI का रुख

BCCI के सचिव देवजित सैकिया ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता पर ही ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है और किसी अन्य समस्या से उनका ध्यान भटकना नहीं चाहिए। उनके इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वैभव पर BCCI की ओर से कार्रवाई होने की संभावना कम ही है।

ट्राई सीरीज में वैभव का प्रदर्शन

IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव का बल्ला इस ट्राई सीरीज में फिलहाल खामोश है। उन्होंने 3 पारियों में 26.33 की औसत और 164.58 की स्ट्राइक रेट से कुल 79 रन बनाए हैं। वैभव ने पहले मैच में 14, दूसरे में 44 और तीसरे मुकाबले में 21 रन बनाए।

विवेक शर्मा पाबना के खेल संवाददाता हैं, जो क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों की खबरें कवर करते हैं। मैचों के विश्लेषण, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और टूर्नामेंट्स पर उनकी गहरी पकड़ है। वे खेल प्रेमियों के लिए हर बड़ी खबर तेजी और सटीकता के साथ लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप